Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विवाहिता की संदिग्ध मौत पर परिजन अड़े, ससुरालियों की गिरफ्तारी की मांग

Summer Express, पानीपत | शहर के सेक्टर-12 क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला तूल पकड़ गया है। मृतका के परिजन ससुराल पक्ष की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़ गए हैं और चेतावनी दी है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

मृतका की पहचान 23 वर्षीय मुस्कान के रूप में हुई है, जिसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी स्तर के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया।

मृतका के पिता राजेश, निवासी नांगलखेड़ी, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मुस्कान की शादी जनवरी 2026 में सेक्टर-12 निवासी हिमांशु के साथ हुई थी, जो एक बैंक में कार्यरत है। परिजनों का आरोप है कि शादी में करीब 10 लाख रुपये नकद और अन्य सामान देने के बावजूद ससुराल पक्ष दहेज को लेकर लगातार प्रताड़ित कर रहा था।

उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे और फॉर्च्यूनर कार के लिए करीब 25 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। इसको लेकर मुस्कान को कई बार मानसिक रूप से परेशान किया गया, जिसकी जानकारी वह अपने मायके पक्ष को देती रहती थी।

परिजनों के अनुसार, होली से पहले मुस्कान मायके आई थी, लेकिन ससुराल पक्ष उसे वापस लेने नहीं पहुंचा। बाद में उसके पति हिमांशु उसे वापस ले गया। फोन कर बताया कि मुस्कान कमरे का दरवाजा नहीं खोल रही है।

परिजन मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो मुस्कान का शव फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

पुलिस ने मृतका के पति, सास और अन्य ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, परिजन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोगा अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने को लेकर पुलिस-डॉक्टर में विवाद, तीन सप्ताह से खराब फ्रीजर

summer express , मोगा। मोगा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने की व्यवस्था को लेकर वीरवार देर रात पुलिस और इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के बीच विवाद हो गया। करीब रात 10:30 बजे शुरू हुआ विवाद मोर्चरी में जगह और डीप फ्रीजर की व्यवस्था को लेकर हुआ। बताया जा रहा है कि...

वेल्लोर में चर्च की निर्माणाधीन छत गिरी: 3 मजदूरों की मौत, 11 घायल

Summer express ,वेल्लोर। तमिलनाडु के वेल्लोर में गुरुवार रात चर्च की निर्माणाधीन छत का स्लैब अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना के समय मजदूर छत के स्लैब पर कंक्रीट डालने का काम कर रहे थे। अचानक सपोर्ट...

बहादुरगढ़ अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, पीएमओ से मारपीट के विरोध में ओपीडी बंद

summer express , बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल के कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट के विरोध में शुक्रवार को डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते अस्पताल की ओपीडी सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं। रोजाना करीब 1000 से 1200 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन हड़ताल के...

नंदू गैंग के नाम पर 2 करोड़ की रंगदारी, फायरिंग के बाद मुठभेड़ में दो घायल

summer express,सोनीपत। नंदू गैंग के नाम पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के बाद खांडा रोड स्थित एक कार्यालय पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पीछा करते हुए...

नूंह में चार पनीर डेरियों पर छापा, 7500 किलो मिलावटी पनीर बरामद

summer express , नूंह। मिलावटी पनीर तैयार कर दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के बड़े शहरों में सप्लाई किए जाने की शिकायतों के बीच प्रशासन ने बृहस्पतिवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने पुन्हाना क्षेत्र में चार पनीर डेरियों पर छापेमारी कर करीब 7500 किलोग्राम संदिग्ध मिलावटी पनीर बरामद किया। कार्रवाई की सूचना फैलते ही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.