Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पश्चिमी विक्षोभ से हरियाणा में बदला मौसम, 10 जिलों में बारिश से गिरा तापमान

Summer express, अंबाला  | प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पिछले दो दिनों में हुई बारिश के चलते कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

फतेहाबाद, रोहतक, चरखी दादरी, अंबाला और करनाल समेत करीब 10 जिलों में बारिश दर्ज की गई। तेज हवाओं (करीब 30 किमी/घंटा) के साथ हुई वर्षा का असर फसलों पर भी पड़ा है और कई जगह गेहूं की फसल गिरने की खबरें सामने आई हैं।

हिसार में तापमान में सबसे ज्यादा बदलाव देखा गया, जहां तीन दिन पहले अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस था, जो अब घटकर लगभग 27 डिग्री तक पहुंच गया है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है, जिससे दिन और रात दोनों समय मौसम सुहावना बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार 17 और 18 मार्च को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा, लेकिन 19 मार्च से फिर बदलाव की संभावना है। इस दौरान बूंदाबांदी, हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है।

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाला पश्चिमी विक्षोभ और अधिक सक्रिय रहेगा, जिससे पूरे मार्च महीने में तापमान नियंत्रित रहेगा और अप्रैल के शुरुआती दिनों में भी गर्मी ज्यादा नहीं बढ़ेगी।

कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि मौजूदा परिस्थितियों में गेहूं की फसल की सिंचाई न करें, क्योंकि बारिश और तेज हवाओं के कारण फसल गिरने का खतरा बढ़ सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.