धर्मशाला, राहुल -:धर्मशाला स्थित तसुग्लागखाग टेम्पल परिसर में परम पूज्य 14वें दलाई लामा ने अपने अनुयायियों को दर्शन देकर उन्हें आध्यात्मिक संदेश प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से तिब्बती समुदाय के लगभग 340 श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने गहरी श्रद्धा के साथ उनके दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।
दूर-दराज़ क्षेत्रों से पहुंचे लोगों में इस विशेष अवसर को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। कई श्रद्धालुओं ने इसे अपने जीवन का अनमोल और यादगार पल बताया। दर्शन के दौरान पूरे परिसर में शांति, आस्था और भक्ति का वातावरण बना रहा।परम पूज्य दलाई लामा समय-समय पर अपने अनुयायियों से मिलकर उन्हें करुणा, अहिंसा और मानवता का संदेश देते हैं। उनके मार्गदर्शन से लोगों को मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। इस तरह के आयोजन समाज में भाईचारे और सद्भाव को भी मजबूत करते हैं, जिससे लोगों के जीवन में आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ती है।