Facebook-f Youtube X-twitter

हिमाचल विधानसभा के बाहर भाजपा का विरोध प्रदर्शन “माफिया राज” को लेकर सरकार पर तीखा हमला

Summer express /शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जोरदार प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायक दल हाथों में पोस्टर लेकर विधानसभा परिसर पहुंचा और प्रदेश में बढ़ती कथित माफिया गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाई।

जयराम ठाकुर ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि हिमाचल में “माफिया राज” सरकार के संरक्षण में फल-फूल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस तरह की स्थिति पहले कभी नहीं देखी गई।उन्होंने सिरमौर जिले का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि 25 पेड़ों को काटने की अनुमति दी गई थी, लेकिन 300 से अधिक पेड़ों की कटाई कर दी गई। इसके अलावा मंडी जिले के धर्मपुर क्षेत्र में अवैध लकड़ी भंडारण का मुद्दा भी उठाया गया। ठाकुर ने दावा किया कि जांच से पहले ही बड़ी मात्रा में लकड़ी इकट्ठा कर ली गई थी और सबूत छिपाने के लिए लकड़ी को व्यास नदी में फेंक दिया गया।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में ड्रग, खनन, वन, कबाड़ और शराब माफिया सक्रिय हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा इस मुद्दे को सदन के अंदर और बाहर मजबूती से उठाती रहेगी और सरकार को जवाबदेह बनाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिट्टा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने बैंक अधिकारी समेत एक और आरोपी को दबोचा

शिमला,17 अप्रैल-:जिला शिमला के थाना जुब्बल में दर्ज चिट्टा तस्करी के मामले में पुलिस को एक और अहम सफलता हाथ लगी है। मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज स्थापित करते हुए तरुण ठाकुर (33 वर्ष) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत...

सोनीपत फार्म हाउस में संचालक व महिला का शव मिला, जांच जारी

Summer express, सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत में राठधाना रोड स्थित एक फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब फार्म हाउस संचालक और एक महिला का शव गेस्ट रूम में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए...

फरीदाबाद में अनंगपुर बांध क्षेत्र में अवैध निर्माण पर कार्रवाई, तीन मकान ध्वस्त

Summer express, फरीदाबाद  | फरीदाबाद के अनंगपुर बांध क्षेत्र में पुरातत्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 100 मीटर के दायरे में बने निर्माणों को हटाने के लिए चलाए गए अभियान में तीन पक्के निर्माणाधीन मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, यह...

पंचकूला मेयर टिकट रेस तेज, 200 से अधिक दावेदार मैदान में

Summer express,पंचकूला। नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा में टिकट वितरण से पहले ही दावेदारों की लंबी कतार लग गई है। मेयर पद के लिए पार्टी से लगभग 20 नेताओं ने दावेदारी पेश की है, जबकि पार्षद पद के लिए 200 से अधिक आवेदन भाजपा संगठन तक पहुंच चुके हैं। टिकट को लेकर पार्टी स्तर...

पानीपत स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरा युवक, दर्दनाक मौत

Summer express,पानीपत  | हरियाणा के पानीपत रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में 34 वर्षीय युवक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। हादसे में युवक के दोनों हाथ कट गए और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। इस घटना को देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.