Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रेवाड़ी पुलिस ने सरपंच पर हमला करने वाले फरार आरोपी को मथुरा से किया गिरफ्तार

Summer Express, रेवाड़ी | रेवाड़ी जिले के भालखी गांव में सरपंच प्रतिनिधि पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब दो महीने से फरार चल रहे माजरा गांव के सरपंच रविंद्र उर्फ “हाथी” को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के बरसाना से उसके साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर पहले ही 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस के अनुसार धारूहेड़ा सीआईए टीम ने लगातार आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखकर उनकी तलाश की और पुख्ता सूचना मिलने के बाद बरसाना में दबिश देकर मुख्य आरोपी को पकड़ लिया।

गौरतलब है कि यह हमला 26 जनवरी को हुआ था, जब माजरा सरपंच रविंद्र उर्फ हाथी ने भालखी के सरपंच प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला कराया था। हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। हमले में सरपंच प्रतिनिधि गंभीर रूप से घायल हुआ था और उसकी चोट इतनी गंभीर थी कि एक टांग तक काटनी पड़ी।

बावल के डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि एसपी हेमेंद्र मीणा के निर्देश पर रेवाड़ी पुलिस अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि अपराधी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रात में पुलिस का एक्शन: फेज-3B2, CP मॉल और फेज-10 मार्केट में चेकिंग

SHO फेज-1 मटौर समेत कई थाना प्रभारियों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच मोहाली। शहर में रात के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। SHO फेज-1 मटौर की अगुवाई में कई थाना प्रभारियों और पुलिस...

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.