Facebook-f Youtube X-twitter

नीता अंबानी को ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड से किया सम्मानित

Summer Express, नई दिल्ली | श्रीमती नीता एम. अंबानी को ओडिशा के भुवनेश्वर में कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (KISS) द्वारा प्रतिष्ठित ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया । यह पुरस्कार उन्हें श्रीलंका के नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर मोहन मुनासिंघे और KISS, KIIT और KIMS के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत ने प्रदान किया। 

यह सम्मान उन्हें रिलायंस फाउंडेशन के माध्यम से उनकी उत्कृष्ट मानवीय पहलों और सामाजिक विकास, विशेष रूप से शिक्षा, खेल, हेल्थकेयर, ग्रामीण परिवर्तन, कला और संस्कृति और महिला सशक्तिकरण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को मान्यता देते हुए प्रदान किया गया । इस समारोह में 40,000 ट्राइबल छात्र शामिल हुए, जिन्होंने अपने पारंपरिक नृत्यों और प्रस्तुतियों के साथ श्रीमती अंबानी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिया हत्याकांड मामले में न्याय को लेकर परिजनों ने की सरकार से मांग

मंडी, धर्मवीर -हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया गुलेरिया की हत्या को लेकर हर कोई गमजदा है।इस मामले में एक युवक पुलिस की गिरफ्त में हैं और मामले की छानबीन जारी है। लेकिन सिया के पिता और चाचा का कहना है कि हमारी बेटी मधुरभाषिणी थी लेकिन उसका इस तरह...

मुंबई ड्रग्स ओवरडोज केस: सप्लाई चेन का मुख्य आरोपी हिरासत में, जांच में अब तक 6 गिरफ्तार

Summer express, मुंबई |  गोरेगांव में आयोजित म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान ड्रग्स ओवरडोज से दो छात्रों की मौत के मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है। इस केस में पुलिस ने सप्लाई चेन से जुड़े एक अहम व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिसे ड्रग्स नेटवर्क की महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। अधिकारी...

परिसीमन बिल के खिलाफ स्टालिन का विरोध, काला कपड़ा पहनकर कॉपी जलाई

Summer express, चेन्नई | तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने गुरुवार को प्रस्तावित परिसीमन विधेयक के खिलाफ राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन किया और विधेयक की एक प्रति जलाकर कड़ा विरोध दर्ज कराया। साथ ही उन्होंने राज्यभर में काले झंडे फहराकर आंदोलन की शुरुआत की। मुख्यमंत्री स्टालिन ने इस...

तमिलनाडु चुनाव से पहले अभिनेता विजय और TVK नेताओं पर आचार संहिता उल्लंघन के तीन मामले दर्ज

Summer express, नई दिल्ली |  तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। तमिलगा वेट्ट्री कजगम (TVK) के अध्यक्ष और फिल्म अभिनेता विजय तथा पार्टी के कई पदाधिकारियों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई चुनाव पर्यवेक्षकों और...

आईआईटी मंडी का मार्स रोवर तैयार, चयन हुआ तो भारत की अंतरिक्ष आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान

मंडी, धर्मवीर-:भारतीय पोद्यौगिकी संस्थान यानी आईआईटी मंडी द्वारा निर्मित प्रोटोटाइप रोबोटिक हैंड चार सालों बाद एक बार फिर मार्स रोवर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पूरी तरह से तैयार है। संस्थान ने पिछली गलतियों से सबक लेते हुए इसे और आधुनिक व प्रभावशाली बनाने पर बल दिया है। यदि इस बार की प्रतियोगिता में...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.