Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में बारिश और बर्फबारी,पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव, कल से राहत की संभावना

Summer express /शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है और राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। पिछले 36 घंटों से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी ने जनजीवन को प्रभावित किया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में दिनभर झमाझम बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं, हालांकि कल से मौसम के साफ होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि 19 मार्च की रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसके कारण प्रदेश के मौसम में यह बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटों में मनाली में सबसे अधिक 57 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि पालमपुर में लगभग 50 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का असर भी साफ दिखाई दे रहा है। हांसा में 25 सेंटीमीटर, गोंदला में 21 सेंटीमीटर और कल्पा में 17 सेंटीमीटर तक बर्फबारी दर्ज की गई है।मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए आज के लिए येलो अलर्ट भी घोषित किया है, क्योंकि मध्यवर्ती क्षेत्रों में बारिश के साथ बिजली गिरने और गरज-चमक की भी संभावना बनी हुई है। इसके साथ ही प्रदेश के तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया है।हालांकि, मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के साथ कल से प्रदेश में मौसम सामान्य हो सकता है और लोगों को बारिश और बर्फबारी से राहत मिलने की संभावना है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नूरपुर में पेंशन-एरियर को लेकर भड़के सेवानिवृत्त कर्मचारी, घेराव की चेतावनी

summer express , संजीव महाजन, नूरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नूरपुर जोन की मासिक बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों और सरकार की ओर से किए गए वायदों के पूरा न होने पर रोष जताया गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी...

ऊना में महिला कांस्टेबल से दिनदहाड़े चेन-मोबाइल छीना, CCTV में आरोपी कैद

summer express, राकेश ,ऊना। जिला ऊना में दिनदहाड़े महिला कांस्टेबल से चेन, मोबाइल फोन और अन्य सामान छीनने का मामला सामने आया है। वारदात रेड लाइट चौक के पास स्थित एक मार्केट में हुई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं,...

मंडी से कुल्लू का सफर आसान, दयोड़-हणोगी टनल खुलने से जाम से राहत

summer express ,धर्मवीर ,मंडी। मंडी से कुल्लू के बीच सफर करने वाले लोगों को दयोड़ से हणोगी के बीच बनी टनलों के यातायात के लिए खुलने से बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से जोखिम भरे पुराने हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों का सफर अब पहले की अपेक्षा सुगम और सुरक्षित हो...

हिसार पुलिस का बड़ा अभियान: अवैध हथियार, नशे और जुए के खिलाफ सख्त कार्रवाई

summer express , हिसार। हिसार पुलिस ने इस वर्ष अवैध हथियार, नशीले पदार्थ, अवैध शराब और जुआ-सट्टे जैसी आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज किया है। पुलिस की ओर से विभिन्न अधिनियमों के तहत दर्ज मामलों और गिरफ्तारियों के आंकड़े अभियान की कार्रवाई को दर्शाते हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि जिले में...

हरियाणा बार चुनाव: कहीं पांच वोट से जीत, कहीं 558 मतों का बड़ा अंतर

summer express , पानीपत। हरियाणा की जिला बार एसोसिएशनों के चुनाव में  प्रधान पद के नतीजों में कहीं बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला तो कहीं प्रत्याशियों के बीच बड़ा मतांतर रहा। डबवाली में दो प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने के बाद दोनों के बीच छह-छह महीने के कार्यकाल पर सहमति बनी। वहीं पलवल में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.