Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिसार: नवजात को फर्जी भर्ती दिखाकर आयुष्मान योजना से 48 हजार का क्लेम

Summer Express,हिसार | हरियाणा के हिसार जिले के उकलाना मंडी में विधाता नर्सिंग होम ने आयुष्मान भारत योजना का दुरुपयोग करते हुए एक नवजात को केवल कागजों में भर्ती दिखाकर 48 हजार रुपये का क्लेम पास करवा लिया। यह मामला मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को शिकायत के रूप में मिला।

सूचना मिलने के बाद सीएम फ्लाइंग टीम और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ अस्पताल में छापामारी की। जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिनमें बच्चों की नर्सरी में प्रशिक्षित स्टाफ का अभाव, सीसीटीवी कैमरों का न होना, आयुष्मान योजना से संबंधित कोई रिकॉर्ड का रखरखाव न होना और बिना डिग्री वाले स्टाफ से चिकित्सा कार्य करवाना शामिल है।

शिकायतकर्ता संदीप कुमार ने बताया कि उन्होंने 3 मार्च को अपनी पत्नी सोनिया को डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। प्रसव सामान्य रूप से हुआ और 7 मार्च को मां-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ होने पर घर लौट गए। अस्पताल को उपचार और डिलीवरी के खर्च के रूप में 25 हजार रुपये जमा कराए गए थे।

संदीप कुमार ने आगे बताया कि अस्पताल ने आयुष्मान कार्ड के तहत इलाज करने से मना किया और उनके आधार व आयुष्मान कार्ड अपने पास रख लिए। इसके बावजूद नवजात को कागजों में भर्ती दिखाकर 48 हजार रुपये का क्लेम पास करवा लिया गया।

जांच में कई अनियमितताएं उजागर हुईं: बच्चों की नर्सरी में प्रशिक्षित स्टाफ की कमी, सीसीटीवी का न होना, रिकॉर्ड का अभाव और बिना डिग्री वाले स्टाफ से इलाज करवाना। इसके अलावा स्टाफ का कोई व्यवस्थित रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं था।

सीएम फ्लाइंग इंचार्ज सुनैना ने बताया कि शिकायत सही पाई गई और संबंधित अस्पताल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को रिपोर्ट सौंपी गई है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी अस्पताल में आयुष्मान योजना का दुरुपयोग होता दिखाई दे, तो तुरंत संबंधित विभाग को सूचित करें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में मलेरिया के 8 और डेंगू का एक केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

summer express,अंबाला (अंकुर कपूर)। मौसम में बदलाव के साथ अंबाला जिले में मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। जिले में अब तक मलेरिया के आठ मामले सामने आ चुके हैं, जबकि डेंगू का भी एक मरीज मिला है। इनमें कुछ मरीज उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मामलों के सामने आने...

कर्नाटक में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली के ठिकानों पर छापे

summer express , बेंगलुरु। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में बुधवार को कर्नाटक में कई ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया। जांच एजेंसी की कार्रवाई करीब 18 स्थानों पर चल रही है। इनमें कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी बेटी प्रियंका जारकीहोली के आवास भी शामिल हैं।...

हाईकोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म-हत्या मामले में फांसी की सजा रद्द की

summer express , चंडीगढ़ (मोनिका रावत)। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में मौत की सजा पाए गुरप्रीत उर्फ गोपी को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की ओर से सुनाई गई मृत्युदंड की सजा को रद्द करते हुए आरोपित को संदेह का लाभ देकर बरी...
Summer Express - मृतक शिकायत पर गिरफ्तारी विवादित, हरियाणा सरकार से HC ने मांगा स्पष्टीकरण

पंजाब में चार साल से नियमित डीजीपी नहीं, हाई कोर्ट ने मांगा सरकार से हलफनामा

Summer express, मोनिका रावत ,चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के मुखिया के पद पर पिछले चार साल से नियमित नियुक्ति नहीं होने का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इस संबंध में हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई के...

कपूरथला में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

summer express , कपूरथला। सुल्तानपुर लोधी रोड पर गांव ढुडियांवाल मोड़ के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद थाना सदर कपूरथला पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हरपाल सिंह उर्फ पाला के रूप...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.