Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में बारिश के बाद मौसम सुहावना, हरियाली के कायल हुए पर्यटक

Summer express,राहुल चावला , धर्मशाला | धर्मशाला में हाल ही में हुई बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां घूमने आ रहे पर्यटक, मौसम व हरियाली के कायल नजर आ रहे हैं। देश के विभिन्न राज्यों से धर्मशाला पहुंच रहे पर्यटक, मैक्लोडगंज भ्रमण उपरांत चाय बागान व क्रिकेट स्टेडियम के दीदार को पहुंच रहे हैं। महाराष्ट्र से आए पर्यटकों का कहना है कि धर्मशाला के चाय बागान  दार्जिलिंग से भी खूबसूरत हैं। यही नहीं यहां की हरियाली और स्वच्छता सही मायने में स्मार्ट सिटी धर्मशाला की तस्वीर बयां करती है। पर्यटकों का कहना था कि धर्मशाला के चाय बागानों में आकर पुरानी फिल्मों की याद आ गई, जिसके चलते उन्होंने भी परिवार सहित फोटो क्लिक करने के साथ वीडियो भी बनाए।

चाय बागान और हरियाली खूबसूरत : प्रवति

पूना महाराष्ट्र से आई प्रवति इनामदार ने कहा कि धर्मशाला पहली बार आए हैं, चाय बागान और यहां हरियाली बेहद खूबसूरत हैं। चाय बागानों के बाद धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम का भ्रमण करेंगे।

चाय बागान, नेचर का गिफ्ट : प्रशांत

पूना से आए प्रशांत ने कहा कि धर्मशाला में चाय बागान नेचर का गिफ्ट है। सरकार यदि रोड़ नेटवर्क पर ध्यान दे तो सुरक्षा और बढ़ जाएगी, क्योंकि रोड़ की कंडीशन ज्यादा सेफ नजर नहीं आ रहा है। धर्मशाला बहुत अच्छी जगह है।

चाय बागान, धर्मशाला का स्वर्ग : नीलेश

पहली बार धर्मशाला पहुंचे महाराष्ट्र के नीलेश कुलकर्णी ने कहा कि मैक्लोडगंज में दलाईलामा का बौद्ध मठ बहुत अच्छा है। यहां के चाय बागान, धर्मशाला का स्वर्ग है, चाय बागान में आकर अलग ही अनुभव हो रहा है। हमने दार्जिलिंग भी घूमा है, लेकिन धर्मशाला के चाय बागान दार्जिलिंग से भी खूबसूरत हैं।

टीवी पर देखकर हिमाचल आने का मन करता है : अश्वनी

महाराष्ट्र से आई अश्वनी सुनील ने कहा कि धर्मशाला में आकर अच्छा लगा, फूड क्वालिटी अच्छी होनी चाहिए और पर्यटकों को खान-पान की सुविधा सुलभ होनी चाहिए। टीवी में धर्मशाला और हिमाचल को देखकर यहां आने का मन करता है, यहां आकर टीवी में देखे दृश्यों समान अनुभव होता है।

सही मायने में स्मार्ट सिटी है धर्मशाला : डा. सुनील

पूणे से आए डा. सुनील ने कहा कि धर्मशाला में चाय बागानों को देखकर बहुत अच्छा लगा। शिमला में बहुत ठंड थी, लेकिन धर्मशाला में मौसम अच्छा है। धर्मशाला को देखकर सही में लगता है कि यह स्मार्ट सिटी है। लोग बहुत कोआपरेटिव हैं। सरकार को सडक़ों की दशा की ओर ध्यान देना चाहिए साथ ही पर्यटक, पर्यटन स्थलों पर आसानी से पहुंच सकें, इसके लिए प्रयास करने चाहिए।

पर्यटन की दृष्टि से धर्मशाला आकर्षक : चिराग

गुजरात के अहमदाबाद से पहली बार धर्मशाला आए पटेल चिराग ने कहा कि दलाईलामा बौद्ध मठ, भागसूनाग के साथ चाय बागानों का भ्रमण किया। अब धर्मशाला स्टेडियम का दीदार करने जाएंगे। हमने हिमाचल भ्रमण की बुकिंग की थी, उसी दौरान धर्मशाला के पर्यटक स्थलों की जानकारी मिली। पर्यटन की दृष्टि से धर्मशाला आकर्षक है, बाकी सडक़ों की हालत की बात करें तो बारिश की वजह से ऐसी दिक्कतें आना लाजमी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ब्रिक्स सम्मेलन से दिल्ली के लग्जरी होटल फुल, कमरे का किराया 13 लाख तक पहुंचा

summer express, नई दिल्ली। राजधानी में इस सप्ताहांत होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर दिल्ली के लग्जरी होटलों में तैयारियां तेज हो गई हैं। दुनियाभर से राष्ट्राध्यक्षों, राजदूतों, अधिकारियों और कारोबारी प्रतिनिधिमंडलों के पहुंचने के कारण प्रमुख होटलों में कमरों की मांग अचानक बढ़ गई है। इसका असर होटल किरायों पर भी दिखाई दे रहा...

आवारा कुत्तों पर छावनी परिषद की कार्रवाई, दो दिन में 27 कुत्ते रेस्क्यू

Summer express , फिरोजपुर । आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक और दो वर्षीय मासूम पर हुए हमले के बाद छावनी परिषद ने कार्रवाई तेज कर दी है। परिषद की टीम ने लगातार दूसरे दिन विभिन्न इलाकों में अभियान चलाकर 15 आवारा कुत्तों को रेस्क्यू किया। दो दिनों में अब तक 27 कुत्तों को पकड़ा जा...

भाई की मौत पर भी नहीं रुकी बहन :अस्पताल में शव छोड़कर चली गई ,आश्रम ने किया अंतिम संस्कार

Summer express, कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में इंसानी रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। 71 वर्षीय जुगल किशोर की मौत के बाद उनकी छोटी बहन अंतिम संस्कार में शामिल हुए बिना अस्पताल से चली गई। बहन ने आश्रम संचालक से भाई का अंतिम संस्कार करने और अस्थियों का विसर्जन करने का आग्रह किया। इसके...
Summer Express - सिम बंद होने का उठाया फायदा, सात लाख की एफडी तुड़वाने का आरोप—पीड़ित ने पुलिस व साइबर सेल से लगाई गुहार

मैक्स लाइफ पॉलिसी के नाम पर महिला से 1.10 लाख की साइबर ठगी

summer express ,अंबाला शहर। मैक्स लाइफ इंश्योरेंस की पॉलिसी के नाम पर गांव मच्छौंडा निवासी महिला से 1 लाख 10 हजार 399 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगी का पता चलने के बाद महिला ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत...

हिसार में 9 स्कूल बसों पर कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पड़ी भारी

summer express , हिसार। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर हिसार पुलिस ने स्कूल बसों की जांच का अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के निर्देश पर यातायात पुलिस ने उकलाना क्षेत्र में स्कूल बसों की जांच की। इस दौरान 18 स्कूल बसों को चेक किया गया, जिनमें से नौ बसों में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.