Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रामनवमी पर ज्वालादेवी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, नवरात्र संपन्न

Summer Express, कपिल शर्मा ,ज्वालामुखी | चैत्र नवरात्र के समापन अवसर पर रामनवमी के दिन शक्तिपीठ ज्वालादेवी मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में लंबी कतारें लगी रहीं और हजारों भक्तों ने मां ज्वाला की पवित्र ज्योतियों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे मंदिर परिसर में “जय मां ज्वाला” के जयकारों से भक्तिमय माहौल बना रहा।

नवमी के दिन मंदिर में विधिवत हवन, कन्या पूजन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर पूजा की और प्रसाद वितरित किया। मंदिर में कई जगह लंगर भी लगाए गए, जहां भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय रतन भी पहुंचे। उन्होंने कन्या पूजन, झंडा रस्म और हवन-यज्ञ में भाग लिया और विश्व शांति और जनकल्याण की कामना की। विधायक रतन ने कहा कि नवरात्र के दौरान विशेष शक्ति महायज्ञ का आयोजन किया गया और नवरात्र सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन, विभाग और मंदिर न्यास का आभार व्यक्त किया।

इस बार नवरात्र में देश के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ विदेशी श्रद्धालु भी ज्वालादेवी मंदिर पहुंचे। उन्होंने मां ज्वाला के दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया, जिससे मंदिर की वैश्विक धार्मिक महत्ता उजागर हुई।

मंदिर प्रशासन ने पूरे नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की थीं। भीड़ के बावजूद दर्शन व्यवस्था सुचारू रही और नवरात्र शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में दो सड़क हादसे : भिवानी में राजमिस्त्री की मौत ,गुरुग्राम में बस-ट्रक भिड़े

summer express , गुरुग्राम। हरियाणा में गुरुवार को सड़क हादसों की दो अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि गुरुग्राम में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में कई यात्री बाल-बाल बच गए। गुरुग्राम हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालकों के बीच विवाद हो गया, जिससे हाईवे पर कुछ देर तक...

हांसी किले में सेल्फी लेते समय 50 फीट खाई में गिरी बीएससी छात्रा

summer express , हांसी। हरियाणा के हांसी स्थित ऐतिहासिक पृथ्वीराज चौहान किले में शाम सेल्फी लेते समय एक 20 वर्षीय बीएससी छात्रा करीब 50 फीट गहरी खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। आरोप है कि भीड़ में मौजूद कई लोग...

हरियाणा में एमएसएमई को बड़ा तोहफा, किराये से ई-वाहन तक तीन नई योजनाएं

summer express , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को प्रोत्साहन देने के लिए एक साथ तीन नई योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं के तहत किराये के भवन में संचालित एमएसएमई को लीज रेंट की 25 प्रतिशत राशि की प्रतिपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा सेवा क्षेत्र की नई एमएसएमई इकाइयों...

बहादुरगढ़ ट्रामा सेंटर में रेडियोग्राफर पर पीएमओ से मारपीट का आरोप

summer express, बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ स्थित ट्रामा सेंटर में ड्यूटी से गैरहाजिर रहने को लेकर कार्रवाई की आशंका के बीच एक रेडियोग्राफर पर कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों और कर्मचारियों में रोष फैल गया। डॉक्टरों ने काम छोड़कर ट्रामा...

हरियाणा में प्रदूषण पर सख्ती, 12 एसटीपी परियोजनाओं का काम तेज

summer express , चंडीगढ़। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के बीच हरियाणा सरकार ने वायु और जल प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए कई स्तरों पर प्रयास तेज कर दिए हैं। सीवेज प्रबंधन से लेकर औद्योगिक अपशिष्ट, पराली और वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए विभागों को लंबित परियोजनाएं जल्द पूरी करने के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.