Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा सरकार ने 590 करोड़ के बैंक घोटाले की जांच सीबीआई को सौंपी, कई अधिकारियों पर शिकंजा

Summer Express,चंडीगढ़। हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए आईडीएफसी बैंक से जुड़े 590 करोड़ रुपये के कथित घोटाले की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपने का फैसला लिया है। इस संबंध में राज्य सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को औपचारिक सिफारिश भेज दी है। इस कदम के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है, क्योंकि कई वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका जांच के दायरे में आ सकती है।

यह मामला सरकारी धन को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने से जुड़ा है। विभिन्न सरकारी एजेंसियों ने करीब 590 करोड़ रुपये आईडीएफसी बैंक में जमा कराए थे। नियमों के अनुसार इस राशि को एफडी के रूप में सुरक्षित किया जाना था, लेकिन आरोप है कि बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से इस धनराशि को शेल कंपनियों और निजी खातों में डायवर्ट कर दिया गया। बाद में इस रकम का उपयोग शेयर बाजार और संपत्ति खरीदने जैसे कार्यों में किया गया।

सरकार की सख्ती के बाद संबंधित पूरा 590 करोड़ रुपये वापस प्राप्त कर लिया गया है, हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम ने इसकी विस्तृत और निष्पक्ष जांच सीबीआई को सौंपने का निर्णय लिया है।

इस प्रकरण में हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो  पहले ही कई गिरफ्तारियां कर चुका है। इनमें बैंक के पूर्व मैनेजर रिभव ऋषि और रिलेशनशिप मैनेजर अभय के अलावा सरकारी अधिकारियों राजेश सांगवान और रणधीर सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही ज्वेलर्स राजन और अंकुर शर्मा पर भी कैश कन्वर्जन और कमीशन के आरोप लगे हैं।

जांच में यह भी सामने आया है कि अभय की पत्नी स्वाति सिंगला द्वारा बनाई गई ‘स्वास्तिक देश प्रोजेक्ट्स’ नामक कंपनी के जरिए कथित तौर पर सरकारी धन को डायवर्ट किया गया। प्रारंभिक जांच में बैंक कर्मियों, ज्वेलर्स और कुछ वित्त विभाग के अधिकारियों के बीच एक संगठित नेटवर्क (नेक्सस) बनने की बात सामने आई है।

सूत्रों के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी के दौरान कई स्थानों पर जांच में वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। अब सीबीआई की एंट्री के बाद इस मामले में बड़े स्तर पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट किया है कि जनता के धन के दुरुपयोग में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह किसी भी पद पर क्यों न हो।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.