Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

त्रियूंड ट्रैक पर बारिश-ओलावृष्टि में फंसे दो युवक, SDRF ने बचाया

Summer Express,चंबा  | त्रियूंड ट्रैक पर खराब मौसम के कारण दो युवक रास्ता भटककर फंस गए, जिन्हें प्रशासन और SDRF की टीम ने देर रात सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला। इस दौरान चंबा का एक युवक घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना की सूचना 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से पुलिस थाना मकलोडगंज को मिली, जिसके बाद डीडीएम कंट्रोल रूम धर्मशाला को सूचित कर रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना की गई।

जानकारी के अनुसार, कर्ण चड्डा निवासी जिला चंबा अपने चार दोस्तों गगनदीप, अनमोल, श्वेत और साहिल के साथ त्रियूंड ट्रैकिंग के लिए निकले थे। ट्रैकिंग के दौरान तीन युवक आगे पहुंच गए, जबकि गगनदीप और अनमोल पीछे रह गए। इसी बीच अचानक मौसम खराब हो गया और क्षेत्र में बारिश, ओलावृष्टि के साथ बिजली गिरने लगी, जिससे दोनों युवक रास्ता भटक गए।

अनमोल ने फोन पर बताया कि वह और उसका साथी गगनदीप चीड़ के पेड़ के नीचे रुके हुए हैं। सूचना मिलने के बाद उनके साथियों ने तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। SDRF और प्रशासन की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर सोमवार देर रात करीब ढाई बजे दोनों युवकों को सुरक्षित निकाल लिया।

पुलिस के अनुसार, खराब मौसम के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। घायल युवक को उसके साथी इलाज के लिए धर्मशाला अस्पताल ले गए, जहां से उसे आगे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांगड़ा में सर्पदंश से मौतों पर लगेगा ब्रेक, PHC स्तर तक पहुंचा एंटी-स्नेक वेनम

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला -:कांगड़ा जिले में सर्पदंश से होने वाली मौतों को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी मुहिम तेज कर दी है। विभाग का फोकस अब सिर्फ लोगों को जागरूक करने तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध करवाने पर भी जोर...

अमेरिका में महिला की हत्या :करनाल के युवक की भी मौत, पीछा करने का आरोप

summer express , राकेश कुमार शर्मा, करनाल। अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सैक्रामेंटो काउंटी में हुई गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात के तार हरियाणा के करनाल जिले से जुड़ गए हैं। हाउ एवेन्यू और नॉर्थरोप एवेन्यू के पास पनेरा ब्रेड के पार्किंग क्षेत्र में 38 वर्षीय शालिनी ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार,...

हिसार में पूर्व सरपंच की रॉड से हत्या, बेटे पर लगा वारदात का आरोप

summer express , हिसार। जिले के गांव खारिया के पूर्व सरपंच 65 वर्षीय हवा सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। उनका शव घर के पास मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। मामले में उनके बेटे बबलू पर हत्या...
Summer Express - Auto Draft

बेरला जमीन विवाद में बुजुर्ग की मौत, आरोपी विशाल के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

summer express , बाढ़डा। गांव बेरला में वर्ष 2022 में जमीन विवाद के दौरान हुई मारपीट में बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में आरोपी विशाल के खिलाफ अदालत ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर 21 सितंबर को अदालत में पेश करने...

सीएम नायब सैनी के दौरे से पहले कांग्रेस नेता नजरबंद, पुलिस अलर्ट

summer express ,गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के गुरुग्राम दौरे से पहले पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। इसी दौरान कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को उनके घरों पर नजरबंद किए जाने का मामला सामने आया है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पुलिस और इंटेलिजेंस टीमों ने उन्हें घर से बाहर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.