Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विधानसभा परिसर में बीजेपी का प्रदर्शन, पंचायत चुनाव देरी को लेकर सुक्खू सरकार पर आरोप

Summer express,संजु ,शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान विपक्षी नेताओं ने प्रदेश की सुक्खू सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पंचायत चुनावों में कथित देरी को लेकर कड़ा विरोध जताया। प्रदर्शन में शामिल विधायकों ने सरकार पर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने और जानबूझकर देरी करने के आरोप लगाए।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि राज्य सरकार पंचायत चुनावों को टालने के लिए विभिन्न हथकंडे अपना रही है। उन्होंने कहा कि आरक्षण रोस्टर में बदलाव को लेकर सरकार की ओर से अनावश्यक देरी की जा रही है और बैक डेट से नोटिफिकेशन जारी कर नियमों में संशोधन करने का प्रयास किया जा रहा है, जो नियमों के खिलाफ है।

जयराम ठाकुर ने यह भी कहा कि जिला उपायुक्तों को आरक्षण रोस्टर में पांच प्रतिशत तक बदलाव करने की अनुमति देना उचित नहीं है, क्योंकि इससे चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता प्रभावित हो सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपनी जिद पर अड़े हुए हैं और सरकार चुनावों को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को विधानसभा के भीतर भी मजबूती से उठाया जाएगा और सरकार से जवाब मांगा जाएगा। विपक्ष का कहना है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समय पर पूरा किया जाना चाहिए और किसी भी तरह की देरी जनता के हितों के खिलाफ है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांगड़ा निजी अस्पताल में मरीज की मौत पर विवाद.. मरीज की मौत के बाद परिजनों के गंभीर आरोप

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: कांगड़ा जिले के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मरीज की मौत के बाद मामला विवादों में आ गया है। मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि मरीज की मौत के बाद शव सौंपने के एवज में उनसे दो लाख रुपये की...

शादी का रिश्ता करवाने के नाम पर 1.35 लाख रुपये लेने का आरोप, हमीरपुर पुलिस ने दर्ज किया केस

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: बेटे की शादी करवाने का भरोसा देकर 1.35 लाख रुपये लेने और बाद में आनाकानी करने का मामला हमीरपुर सदर थाना पहुंचा है। बुरनाड़ निवासी प्रेम चंद की शिकायत पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में हमीरपुर शहर के एक...

कांगड़ा में सर्पदंश से मौतों पर लगेगा ब्रेक, PHC स्तर तक पहुंचा एंटी-स्नेक वेनम

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला -:कांगड़ा जिले में सर्पदंश से होने वाली मौतों को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी मुहिम तेज कर दी है। विभाग का फोकस अब सिर्फ लोगों को जागरूक करने तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध करवाने पर भी जोर...

अमेरिका में महिला की हत्या :करनाल के युवक की भी मौत, पीछा करने का आरोप

summer express , राकेश कुमार शर्मा, करनाल। अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सैक्रामेंटो काउंटी में हुई गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात के तार हरियाणा के करनाल जिले से जुड़ गए हैं। हाउ एवेन्यू और नॉर्थरोप एवेन्यू के पास पनेरा ब्रेड के पार्किंग क्षेत्र में 38 वर्षीय शालिनी ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार,...

हिसार में पूर्व सरपंच की रॉड से हत्या, बेटे पर लगा वारदात का आरोप

summer express , हिसार। जिले के गांव खारिया के पूर्व सरपंच 65 वर्षीय हवा सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। उनका शव घर के पास मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। मामले में उनके बेटे बबलू पर हत्या...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.