Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बद्दी में दंपति ने झगड़े के बाद फंदा लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

Summer express,बद्दी। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के हाउसिंग बोर्ड फेज-3 में एक दंपति द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक कंपनी में ठेकेदार के रूप में कार्यरत भीष्म और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद तनाव बढ़ गया।

बताया जा रहा है कि गुस्से में पत्नी ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। इसी बीच पति ने भी दूसरे कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय दंपति का करीब पांच वर्षीय बच्चा ट्यूशन पढ़ने गया हुआ था, जिससे वह सुरक्षित रहा। परिजनों ने बच्चे को फिलहाल रिश्तेदारों के हवाले कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, पति भीष्म ने स्वयं पुलिस को फोन कर सूचना दी थी कि उसकी पत्नी ने फंदा लगा लिया है और दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। सूचना मिलने के बाद जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती, उससे पहले ही पति ने दूसरे कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी की अगुवाई में टीम घटनास्थल पर छानबीन कर रही है और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। शुरुआती जांच में मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस अब दंपति के बीच हुए विवाद, पारिवारिक परिस्थितियों और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है, ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.