Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोनीपत में 60 वर्षीय बुजुर्ग टावर पर चढ़ा, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

Summer Express,सोनीपत  | सोनीपत में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब 60 वर्षीय बुजुर्ग टावर पर चढ़ गए और घंटों तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। गांव जाजी निवासी धर्मपाल पुराने डीसी ऑफिस के पास स्थित टावर पर अचानक चढ़ गए, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और स्थिति तनावपूर्ण बन गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बुजुर्ग को समझाकर नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। अधिकारियों ने काफी देर तक बातचीत के जरिए उन्हें शांत करने की कोशिश की, लेकिन धर्मपाल टावर से नीचे उतरने को तैयार नहीं हुए। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को उन्हें सुरक्षित नीचे उतारने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

बताया जा रहा है कि धर्मपाल इससे पहले भी इसी तरह का कदम उठा चुके हैं। करीब 15 दिन पहले वह गांव में एक मोबाइल टावर पर चढ़ गए थे, हालांकि उस समय कुछ देर बाद वह खुद ही नीचे उतर आए थे। इस बार उन्होंने डीसी ऑफिस के पास टावर पर चढ़कर फिर से सभी को चौंका दिया।

जानकारी के अनुसार, धर्मपाल लगभग 20 दिन पहले नशामुक्ति केंद्र से इलाज करवाकर घर लौटे थे। इसके बाद उनके इस कदम ने स्थानीय प्रशासन और परिजनों को भी चिंता में डाल दिया है। मौके पर मौजूद लोगों के बीच यह चर्चा बनी रही कि आखिर बुजुर्ग की मांगें क्या हैं, हालांकि उन्होंने स्पष्ट रूप से कोई कारण नहीं बताया।

पुलिस और प्रशासन लगातार बातचीत के जरिए स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे रहे और बुजुर्ग को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास जारी रहे। खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था और स्थिति पर नजर रखी जा रही थी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वायनाड में रिश्तेदार के घर 20 वर्षीय युवती का शव मिला, काले जादू के आरोप से सनसनी

Summer express ,तिरुवनंतपुरम। केरल के वायनाड जिले के पेरिया में रिश्तेदार के घर 20 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने फिलहाल इसे अप्राकृतिक मौत के तौर पर दर्ज किया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मृतका...

अबोहर में पशु चिकित्सक का खून से लथपथ शव मिला, हत्या की आशंका

summer express , अबोहर। अबोहर के गांव गिदड़ांवाली में सुबह खेतों के बीच बनी एक खाली सरकारी कोठी में 29 वर्षीय पशु चिकित्सक अमनदीप सिंह का शव खून से लथपथ हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। प्रारंभिक परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस...

पलवल में जिले के पहले सिंथेटिक टेनिस कोर्ट का उद्घाटन, खिलाड़ियों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

summer express , सुन्दर कुंडू , पलवल। जिले के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और पहल की गई है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में जिले के पहले सिंथेटिक टेनिस कोर्ट का उद्घाटन किया गया। इस बहुउपयोगी कोर्ट पर टेनिस के साथ-साथ नेटबॉल का अभ्यास और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की...

गुरुग्राम में महिला बाइकर को कार ने मारी टक्कर, आरोपी मौके से फरार

summer express , गुरुग्राम। गुरुग्राम में महिला बाइक सवार के साथ हिट एंड रन का मामला सामने आया है। गोल्फ कोर्स रोड पर एक कार ने स्पोर्ट्स बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवती सड़क पर गिर गई, जबकि उसकी बाइक कई मीटर तक घिसटती चली गई। टक्कर के बाद कार सवार...

बहादुरगढ़ में महिला से सोने का कड़ा झपटा, बाइक सवार दो युवक फरार

summer express, बहादुरगढ़। शहर में झपटमारी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। सोमवार सुबह बादली रोड स्थित धनपति अंबेडकर स्टेडियम के पास बाइक सवार दो युवकों ने ऑटो का इंतजार कर रही महिला के हाथ से सोने का कड़ा झपट लिया और फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, महिला गुभाना जाने के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.