Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अबोहर में पारिवारिक विवाद के चलते बेटे और पत्नी पर पिता पर जानलेवा हमले का आरोप

Summer Express,अबोहर  | अबोहर के कुंडल गांव में देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां बेटे ने अपनी मां के साथ मिलकर अपने पिता पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और पूरी रात आंगन में तड़पता रहा। सुबह पड़ोसियों ने उसे खून से लथपथ हालत में देखा और तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

घायल व्यक्ति हरपाल सिंह, पुत्र गुरदीप सिंह ने आरोप लगाया है कि उस पर उसके बेटे, पत्नी और कुछ अज्ञात लोगों ने हमला किया। हरपाल सिंह के अनुसार, घटना के पीछे जमीन को लेकर चल रहा विवाद मुख्य कारण है। उन्होंने बताया कि उनके पास करीब 15 एकड़ जमीन है, जिसे वह ठेके पर देते हैं, लेकिन उनकी पत्नी और बेटा चाहते हैं कि यह ठेका उनके पास रहे। इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता रहता था।

पीड़ित के अनुसार, बीती रात भी ठेके के पैसों को लेकर विवाद हुआ। रात करीब 12 बजे जब वह आंगन में सो रहे थे, तभी अचानक उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद वह पूरी रात दर्द से कराहते रहे और सुबह पड़ोसियों की मदद से अस्पताल पहुंचाए गए।

वहीं, अस्पताल में मौजूद हरपाल के बेटे खुशप्रीत ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसने अपनी मां के साथ मिलकर पिता पर हमला किया। हालांकि, उसने अपने पक्ष में तर्क देते हुए कहा कि उसके पिता अक्सर शराब पीकर घर में झगड़ा करते थे और परिवार को परेशान करते थे। उसने आरोप लगाया कि घटना वाली रात पिता ने उसके कमरे में आकर उसके साथ दुर्व्यवहार किया, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई।

पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.