Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बाइक स्टेज से टकराई, युवक की मौत CCTV में कैद

Summer express, लुधियाना  |   लुधियाना के माता रानी चौक के पास मीना बाजार चौक पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 25 वर्षीय युवक की जान चली गई। घटना के दौरान चौक के बीच बन रही एक स्टेज से टकराने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें हादसे का भयावह मंजर साफ दिखाई दे रहा है।

मृतक की पहचान आकाश (25) के रूप में हुई है, जो मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। जानकारी के अनुसार, वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था, तभी मीना बाजार चौक के बीचों-बीच चल रहे स्टेज निर्माण कार्य से टकरा गया। स्टेज में लोहे के भारी पाइप लगे हुए थे, जिनसे जोरदार टक्कर के बाद युवक बुरी तरह घायल हो गया।

CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि करीब साढ़े पांच फीट ऊंची स्टेज का निर्माण कार्य चल रहा था और मौके पर कुछ मजदूर मौजूद थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक स्टेज के ढांचे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच अधिकारी बलदेव सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आशंका जताई जा रही है कि युवक नशे की हालत में था, जिसके कारण वह सड़क पर चल रहे निर्माण कार्य को देख नहीं पाया और हादसे का शिकार हो गया।

परिवार के अनुसार, आकाश के पिता का पहले ही निधन हो चुका था और उसकी मौत के बाद घर में मां और भाई का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, जिसके चलते पुलिस बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

छोटी काशी मंडी में 38वें गणेश उत्सव का आगाज, इस बार नहीं होगा गणेश प्रतिमा का विसर्जन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में दस दिवसीय गणेश उत्सव का शुभारंभ हो गया है। इस वर्ष उत्सव के दौरान एक महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। मंदिर प्रबंधन ने गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन नहीं करने का निर्णय लिया है। हालांकि प्रतिमा को मंदिर परिसर में विधिवत स्थापित...

वायनाड में रिश्तेदार के घर 20 वर्षीय युवती का शव मिला, काले जादू के आरोप से सनसनी

Summer express ,तिरुवनंतपुरम। केरल के वायनाड जिले के पेरिया में रिश्तेदार के घर 20 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने फिलहाल इसे अप्राकृतिक मौत के तौर पर दर्ज किया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मृतका...

अबोहर में पशु चिकित्सक का खून से लथपथ शव मिला, हत्या की आशंका

summer express , अबोहर। अबोहर के गांव गिदड़ांवाली में सुबह खेतों के बीच बनी एक खाली सरकारी कोठी में 29 वर्षीय पशु चिकित्सक अमनदीप सिंह का शव खून से लथपथ हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। प्रारंभिक परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस...

पलवल में जिले के पहले सिंथेटिक टेनिस कोर्ट का उद्घाटन, खिलाड़ियों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

summer express , सुन्दर कुंडू , पलवल। जिले के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और पहल की गई है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में जिले के पहले सिंथेटिक टेनिस कोर्ट का उद्घाटन किया गया। इस बहुउपयोगी कोर्ट पर टेनिस के साथ-साथ नेटबॉल का अभ्यास और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की...

गुरुग्राम में महिला बाइकर को कार ने मारी टक्कर, आरोपी मौके से फरार

summer express , गुरुग्राम। गुरुग्राम में महिला बाइक सवार के साथ हिट एंड रन का मामला सामने आया है। गोल्फ कोर्स रोड पर एक कार ने स्पोर्ट्स बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवती सड़क पर गिर गई, जबकि उसकी बाइक कई मीटर तक घिसटती चली गई। टक्कर के बाद कार सवार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.