Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पानीपत में नकल का बड़ा खुलासा: पुलिस व टीचिंग स्टाफ पर मदद के आरोप, परीक्षाएं रद्द

Summer express,पानीपत  | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में पारदर्शिता के दावों के बीच पानीपत से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दो परीक्षा केंद्रों पर पुलिसकर्मियों और टीचिंग स्टाफ द्वारा छात्रों को नकल कराने का खुलासा हुआ है। इस पूरे ‘चीटिंग स्कैंडल’ का वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए दोनों केंद्रों की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं।

जानकारी के अनुसार, विशेष रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच में पाया गया कि परीक्षा केंद्रों पर तैनात स्टाफ सुनियोजित तरीके से नकल कराने में शामिल था। फ्लाइंग टीम के आने पर सीसीटीवी कैमरे चालू कर दिए जाते थे, जबकि टीम के जाने के बाद रिकॉर्डिंग बंद कर दी जाती थी, ताकि नकल के सबूत रिकॉर्ड न हो सकें।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक हेड कॉन्स्टेबल और सेंटर सुपरिटेंडेंट मिलकर छात्रों तक नकल सामग्री (पर्चियां) पहुंचा रहे हैं। वहीं, एक महिला शिक्षक भी छात्रों की मदद करती नजर आई, जो पकड़े जाने के दौरान अपना चेहरा छिपाकर भागती दिखाई दी। इसके अलावा एक पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान परीक्षा हॉल में मोबाइल चलाते हुए भी पाया गया, जो गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

पानीपत के डीसी विरेंद्र दहिया ने इस मामले को सिर्फ अनुशासनहीनता नहीं बल्कि एक गंभीर अपराध बताया है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि नकल में शामिल 32 छात्रों के खिलाफ अनफेयर मीन्स (UMC) के केस दर्ज किए गए हैं और आगे एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। साथ ही परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिस और टीचिंग स्टाफ के खिलाफ विभागीय जांच और कानूनी कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं।

डीसी ने यह भी स्पष्ट किया कि डाहर समेत अन्य संदिग्ध केंद्रों की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं और इन्हें दोबारा आयोजित किया जाएगा।

हरियाणा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने बताया कि 25 फरवरी और 12 मार्च को हुई परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं की पुनः जांच कराई जाएगी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रदेशभर में 10 विशेष रैपिड एक्शन फोर्स टीमें गठित की जाएंगी, जो परीक्षाओं पर कड़ी निगरानी रखेंगी।

गौरतलब है कि पिछले 15 दिनों में सोनीपत के बिधलान और चरखी दादरी के बाढ़ड़ा में भी इसी तरह के नकल के मामले सामने आ चुके हैं, जिससे परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मिहानी गांव में बारिश का कहर, मंदिर पर गिरा भारी मलबा; मकान और गोशाला भी खतरे की जद में

Summer express/सोलन, भूपेंद्र- :उपमंडल कंडाघाट की ग्राम पंचायत चायल के मिहानी गांव में शुक्रवार रात हुई भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तेज बारिश के कारण पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा खिसककर एक घर के साथ स्थित मंदिर के ऊपर जा गिरा। मलबे की चपेट में आने से मंदिर को काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर अंबाला में नमो क्रिकेट लीग की तैयारियां तेज, 72 टीमें लेंगी हिस्सा

Summer express/अंबाला -:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हरियाणा में नमो क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। अंबाला में इस क्रिकेट लीग को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से इस लीग का आयोजन किया जा रहा...

नेपाल की तबाही के बीच अंबाला के डॉक्टर बने सहारा, तीन दिन में 3 हजार लोगों का इलाज

Summer express/अंबाला-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। इस मुश्किल घड़ी में अंबाला के डॉक्टरों ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए नेपाल पहुंचकर प्रभावित लोगों का इलाज किया। फिलाडेल्फिया अस्पताल की पांच सदस्यीय मेडिकल टीम ने नेपाल के अलग-अलग बाढ़ प्रभावित इलाकों में तीन दिनों तक...

धान खरीद से पहले सरकार और राइस मिलर्स आमने-सामने, किसानों की बढ़ी चिंता

Summer express/यमुनानगर/ परवेज़ खान -:हरियाणा में धान की फसल पककर तैयार है और कई इलाकों में कटाई का काम भी शुरू हो चुका है। ऐसे में किसान मंडियों में फसल लेकर पहुंचने की तैयारी में जुट गए हैं। लेकिन धान खरीद शुरू होने से पहले ही एक बार फिर पेंच फंसता नजर आ रहा है।...

पांच साल से बदहाल बारडी का रास्ता,विधायक की पहल से शुरू हुआ सुधार कार्य

Summer express/संजीव महाजन /नूरपुर-: पंचायत सुलयाली के बारडी वार्ड में पिछले करीब पांच वर्षों से बदहाल पड़े गांव के रास्ते की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने नूरपुर विधायक रणवीर सिंह निक्का के समक्ष अपनी परेशानी रखी। वार्ड सदस्य पूजा देवी सहित ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दौरान रास्ते में कीचड़ और गड्ढों के कारण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.