Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गोरखपुर में हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही 1611 बोतल शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Summer Express,सोनीपत  | गोरखपुर के चौरी चौरा क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही अवैध शराब की खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1611 बोतल हरियाणा निर्मित शराब और एक कार बरामद की गई है। दोनों आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार तस्करों की पहचान हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा थाना क्षेत्र के पीपलू निवासी दीपक और सुसाना निवासी धीरज अहलावत के रूप में हुई है। एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र से होकर शराब की तस्करी की जा रही है। इस पर प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने टीम के साथ नबियहवा रेलवे ओवरब्रिज के पास चेकिंग अभियान शुरू किया।

इसी दौरान बिहार नंबर प्लेट लगी एक संदिग्ध कार आती दिखाई दी। पुलिस ने जब वाहन को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने कुछ दूरी पहले ही गाड़ी रोक दी और उसमें सवार दोनों युवक भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दीपक के पास से नकदी और मोबाइल फोन तथा धीरज के पास भी नकदी बरामद हुई।

वाहन की जांच में पाया गया कि इंजन और चेसिस नंबर अलग-अलग थे। ई-चालान के जरिए जांच करने पर पता चला कि कार बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के भवानीपुर गांव निवासी रिया कुमारी के नाम पर पंजीकृत है। गाड़ी से कुल 180 एमएल की 1611 बोतलें बरामद हुईं, जिनमें लगभग 289.980 लीटर हरियाणा निर्मित ब्लू स्ट्रोक शराब शामिल थी। आरोपियों के पास शराब के कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बिहार में शराबबंदी का फायदा उठाकर वे हरियाणा से सस्ती शराब खरीदते थे और उसे बिहार में तीन गुना कीमत पर बेचते थे। पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

जांच में यह भी सामने आया कि तस्कर अलग-अलग जिलों में प्रवेश करते समय वाहन के नंबर प्लेट बदल देते थे ताकि पुलिस को चकमा दिया जा सके। पुलिस ने वाहन को भी कब्जे में ले लिया है और मामले की आगे जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

छोटी काशी मंडी में 38वें गणेश उत्सव का आगाज, इस बार नहीं होगा गणेश प्रतिमा का विसर्जन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में दस दिवसीय गणेश उत्सव का शुभारंभ हो गया है। इस वर्ष उत्सव के दौरान एक महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। मंदिर प्रबंधन ने गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन नहीं करने का निर्णय लिया है। हालांकि प्रतिमा को मंदिर परिसर में विधिवत स्थापित...

वायनाड में रिश्तेदार के घर 20 वर्षीय युवती का शव मिला, काले जादू के आरोप से सनसनी

Summer express ,तिरुवनंतपुरम। केरल के वायनाड जिले के पेरिया में रिश्तेदार के घर 20 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने फिलहाल इसे अप्राकृतिक मौत के तौर पर दर्ज किया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मृतका...

अबोहर में पशु चिकित्सक का खून से लथपथ शव मिला, हत्या की आशंका

summer express , अबोहर। अबोहर के गांव गिदड़ांवाली में सुबह खेतों के बीच बनी एक खाली सरकारी कोठी में 29 वर्षीय पशु चिकित्सक अमनदीप सिंह का शव खून से लथपथ हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। प्रारंभिक परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस...

पलवल में जिले के पहले सिंथेटिक टेनिस कोर्ट का उद्घाटन, खिलाड़ियों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

summer express , सुन्दर कुंडू , पलवल। जिले के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और पहल की गई है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में जिले के पहले सिंथेटिक टेनिस कोर्ट का उद्घाटन किया गया। इस बहुउपयोगी कोर्ट पर टेनिस के साथ-साथ नेटबॉल का अभ्यास और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की...

गुरुग्राम में महिला बाइकर को कार ने मारी टक्कर, आरोपी मौके से फरार

summer express , गुरुग्राम। गुरुग्राम में महिला बाइक सवार के साथ हिट एंड रन का मामला सामने आया है। गोल्फ कोर्स रोड पर एक कार ने स्पोर्ट्स बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवती सड़क पर गिर गई, जबकि उसकी बाइक कई मीटर तक घिसटती चली गई। टक्कर के बाद कार सवार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.