Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जुलाना अनाज मंडी में नए नियमों के विरोध में आढ़तियों की हड़ताल

Summer express,जुलाना (जींद)। जुलाना कस्बे की नई अनाज मंडी में आढ़तियों और किसानों ने सरकार द्वारा लागू किए जा रहे नए नियमों के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के चलते मंडी में कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो गया है। धरने की अध्यक्षता आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान पवन लाठर ने की।

धरने को संबोधित करते हुए पवन लाठर ने कहा कि सरकार लगातार ऐसे निर्णय ले रही है जो किसानों और आढ़तियों के हितों के खिलाफ हैं। उनके अनुसार, हर दिन नए नियम लागू किए जा रहे हैं, जिससे मंडी व्यवस्था बाधित हो रही है और व्यापारियों के साथ-साथ किसानों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा हाल ही में फसल बेचने आने वाले किसानों के लिए ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट और बायोमेट्रिक प्रणाली को अनिवार्य किया गया है, जिसे आढ़तियों और किसानों ने अव्यवहारिक बताया है। इसके अलावा मंडी को सुबह 6 बजे से शाम 8 बजे तक ही संचालित करने के निर्देशों का भी विरोध किया गया है।

आढ़तियों का कहना है कि किसान अक्सर रात के समय खेतों में कंबाइन से फसल की कटाई करते हैं, ऐसे में निर्धारित समय सीमा के कारण उन्हें अपनी उपज मंडी तक पहुंचाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। प्रदर्शनकारियों ने इन आदेशों को “तुगलकी फरमान” बताते हुए तुरंत वापस लेने की मांग की है।

धरना दे रहे आढ़तियों और किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रात में पुलिस का एक्शन: फेज-3B2, CP मॉल और फेज-10 मार्केट में चेकिंग

SHO फेज-1 मटौर समेत कई थाना प्रभारियों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच मोहाली। शहर में रात के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। SHO फेज-1 मटौर की अगुवाई में कई थाना प्रभारियों और पुलिस...

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.