Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गांधी के बड़बोले बोलो से आहत बल्ह विधानसभा की जनता, बोले हमें नहीं चाहिए ऐसा नेता

Summer express/मंडी, धर्मवीर – मंडी जिला के बल्ह विधानसभा से भाजपा विधायक इंद्र सिंह गांधी के बड़बोले बयानों से आहत होकर उनके क्षेत्र की जनता ने उनसे किनारा करने के संकेत दे दिए हैं। आरोप है कि बल्ह विधायक मीडिया में लगातार ऐसी टिप्पणियां कर रहे है, जिससे बल्ह के जनता की चारों आरो जग हंसाई हो रही है। इनका कहना है कई बार वे विधायक से मिलकर इस तरह की बयानबाजी न करने का भी आग्रह कर चुके हैं। इसके बावजूद भी विधायक अपनी हरकतों से सबक नहीं ले रहे हैं। क्षेत्र के विश्वकर्मी समाज की जनता ने आज खुले तौर पर विधायक की इन टिप्पणियों का विरोध करते हुए उनके प्रतिनिधित्व पर भी सवाल उठाए हैं। 

मंडी में बैठक के उपरांत प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए हिमाचल विश्वकर्मी विकास सभा के अध्यक्ष महंत राम भारद्वाज ने कहा कि विधायक पिछले 10 सालों में बिना कोई विकास कार्य करवाए बेतुकी बयानबाजी कर सुर्खियों में बने हुए हैं। विधायक कभी कहतें है कि उनके 32 दांत है तो कभी कहते हैं उनके पास 40 गोलियां है। वहीं अब विधायक इंद्र सिंह गांधी अपने ऐसे बयानों से सूबे के सीएम को भी बख्श रहे हैं। विधायक की इन हरकतों के कारण आज बल्ह विधानसभा विकास की राह से कोसों दूर हो गया है। आज उनके क्षेत्र की जनता पानी की बूंद बूंद के लिए तरह रही है। जबकि उन्हीं की सरकार का हर घर नल, हर घर जल का नारा है । उन्होंने प्रेस वार्ता के माध्यम से स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि यदि विधायक इंद्र सिंह गांधी अपने क्षेत्र की आवाज नहीं बन सकते हैं तो बल्ह की जनता को गांधी जैसे नेताओं कोई जरूरत नहीं है। उन्हें बल्ह के प्रतिनिधित्व के लिए ऐसे नेता चाहिए जो क्षेत्र को विकास पथ ले जाए, ना कि अनाप-शनाप बयानबाजी से बल्ह की जनता को भी शर्मिंदा करे। इस मौके पर हिप्र. विश्वकर्मी विकास सभा के महासचिव ठाकुर दास, वित्त सचिव देवकी नंदन, उप सलाहकार हरि सिंह, कानूनी सलाहकार राजेंद्र कुमार सहित अन्य भी मौजूद रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रात में पुलिस का एक्शन: फेज-3B2, CP मॉल और फेज-10 मार्केट में चेकिंग

SHO फेज-1 मटौर समेत कई थाना प्रभारियों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच मोहाली। शहर में रात के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। SHO फेज-1 मटौर की अगुवाई में कई थाना प्रभारियों और पुलिस...

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.