Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नेशनल हाईवे टोल पर बड़ा बदलाव, 10 अप्रैल से कैश भुगतान पूरी तरह बंद

Summer express, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों के लिए बड़ा बदलाव लागू होने जा रहा है। सरकार ने 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर कैश भुगतान पूरी तरह समाप्त करने का निर्णय लिया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और सड़क परिवहन मंत्रालय का उद्देश्य टोल बूथों पर लगने वाली लंबी कतारों को खत्म कर टोल कलेक्शन को पूरी तरह डिजिटल और अधिक तेज बनाना है।

नए नियमों के तहत सभी वाहनों के लिए FASTag अनिवार्य कर दिया गया है। टोल प्लाजा पर लगे RFID सेंसर तकनीक के जरिए जैसे ही वाहन गुजरेंगे, उनसे जुड़े बैंक खाते या डिजिटल वॉलेट से स्वतः ही टोल शुल्क कट जाएगा। इससे वाहनों को टोल बूथ पर रुकने की आवश्यकता नहीं होगी और यातायात भी सुगम होगा।

सरकार ने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर UPI भुगतान की सुविधा भी दी है, लेकिन इसके साथ अतिरिक्त शुल्क लागू होगा। जिन वाहनों में FASTag नहीं होगा और वे UPI से भुगतान करेंगे, उन्हें सामान्य टोल राशि का 1.25 गुना यानी 25 प्रतिशत अधिक भुगतान करना होगा। वहीं, वैध डिजिटल भुगतान न होने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों को वाहन को टोल से हटाने या प्रवेश रोकने का अधिकार दिया गया है।

इसके अलावा, सरकार टोल प्रणाली को और उन्नत बनाने की दिशा में GPS आधारित और ANPR (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन) तकनीक लागू करने की तैयारी कर रही है। इस व्यवस्था में कैमरे वाहन की नंबर प्लेट को स्कैन करेंगे और तय दूरी के आधार पर स्वतः शुल्क वसूला जाएगा, जिससे भविष्य में फिजिकल टोल बूथ की आवश्यकता समाप्त हो सकती है।

टोल छूट से जुड़े नियमों में भी बदलाव किया गया है। अब रियायत के लिए केवल पहचान पत्र दिखाना मान्य नहीं होगा, बल्कि पात्र वाहनों को ‘Exempted FASTag’ लेना अनिवार्य होगा। आम नागरिकों के लिए 3,075 रुपये का वार्षिक पास भी उपलब्ध है, जो देशभर के लगभग 200 टोल प्लाजा पर मान्य होगा। नियमों के उल्लंघन पर ई-नोटिस भेजा जाएगा और समय पर भुगतान न करने पर टोल राशि का दोगुना जुर्माना लगाया जा सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

केएनएच से गायनी सेवाएं हटाने के विरोध में सचिवालय कूच, पुलिस से हुई झड़प

Summer express/शिमला,संजू-:कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) से गायनी ओपीडी और वार्ड को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में शिफ्ट करने के प्रस्ताव के विरोध में मंगलवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया। समिति की अगुवाई में टोलैंड से सचिवालय तक निकाले गए मार्च में बड़ी संख्या में महिलाओं...

डाडा सीबा में 1500 रुपये के मुद्दे पर सियासी घमासान, भाजपा के प्रदर्शन के जवाब में कांग्रेस ने लहराए काले झंडे

Summer express/कांगड़ा/गुलशन धनोहा-:जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के डाडा सीबा में महिलाओं को हर माह 1500 रुपये देने के मुद्दे को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से सुक्खू सरकार के खिलाफ आयोजित विरोध-प्रदर्शन के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच आमना-सामना हो गया। स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण बनी रही।भाजपा...

जमीन विवाद में पिता ने बेटे की गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार

summer express, सिरसा। कालांवाली के गांव खोखर में मंगलवार सुबह जमीन विवाद को लेकर एक पिता ने अपने 35 वर्षीय बेटे जसवंत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया और लोग इस घटना से स्तब्ध हैं।...

आदमपुर में युवक की हत्या: 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

summer express,आदमपुर। हिसार के आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में युवक रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने वारदात के 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव के ही जयराम और अक्षय जाजूदा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों से पूछताछ...

नाबालिग साली से दुष्कर्म का आरोप, पांच माह की गर्भवती हुई, जीजा गिरफ्तार

summer express,सिरसा। डबवाली क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके जीजा द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि 23 वर्षीय युवक ने अपनी 14 वर्षीय नाबालिग साली को धमकाकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। इसके चलते नाबालिग करीब पांच माह की गर्भवती हो गई। परिजनों की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.