Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नीदरलैंड में हादसे में हरियाणा के युवक की मौत, पार्थिव शरीर लाने के लिए परिवार ने मांगी मदद

Summer express,गन्नौर (सोनीपत) । बेहतर भविष्य की तलाश में विदेश गए हरियाणा के माजरी गांव निवासी एक युवक की नीदरलैंड में दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। आर्थिक तंगी से जूझ रहा परिवार अब अपने बेटे के पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए सरकार से सहायता की मांग कर रहा है।

जानकारी के अनुसार, माजरी गांव निवासी 23 वर्षीय सागर राणा करीब डेढ़ वर्ष पहले टूरिस्ट वीजा पर फ्रांस गया था। परिजनों का कहना है कि वहां अपेक्षित रोजगार न मिलने के कारण वह जनवरी 2026 में नीदरलैंड चला गया, जहां वह लगातार काम की तलाश में था। बाद में उसे पेड़ काटने का कार्य मिला।

परिवार के अनुसार, सागर एक मकान में पेड़ काटते समय सीढ़ी पर खड़ा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। इस हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चार दिन तक उपचार चला, लेकिन उसकी मृत्यु हो गई।

परिजनों ने बताया कि सागर 12वीं के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के उद्देश्य से विदेश गया था। उसे विदेश भेजने के लिए पिता ने अपनी जमीन बेच दी और साथ ही 20 से 25 लाख रुपये का कर्ज भी लिया। वर्तमान में परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है और वे किसी तरह किराये के वाहन चलाकर गुजर-बसर कर रहे हैं।

सागर का पार्थिव शरीर फिलहाल नीदरलैंड में ही है। आर्थिक तंगी के कारण परिवार उसे भारत वापस लाने में असमर्थ है। गांव के लोग और रिश्तेदार मदद के लिए आगे आए हैं, लेकिन अब तक पर्याप्त धनराशि नहीं जुट पाई है, जिसके चलते गांव में अंतिम संस्कार कर पाना मुश्किल बना हुआ है।

परिजनों ने सरकार से अपील की है कि उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि वे अपने बेटे का अंतिम संस्कार अपने पैतृक गांव में कर सकें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जमीन विवाद में पिता ने बेटे की गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार

summer express, सिरसा। कालांवाली के गांव खोखर में मंगलवार सुबह जमीन विवाद को लेकर एक पिता ने अपने 35 वर्षीय बेटे जसवंत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया और लोग इस घटना से स्तब्ध हैं।...

आदमपुर में युवक की हत्या: 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

summer express,आदमपुर। हिसार के आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में युवक रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने वारदात के 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव के ही जयराम और अक्षय जाजूदा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों से पूछताछ...

नाबालिग साली से दुष्कर्म का आरोप, पांच माह की गर्भवती हुई, जीजा गिरफ्तार

summer express,सिरसा। डबवाली क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके जीजा द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि 23 वर्षीय युवक ने अपनी 14 वर्षीय नाबालिग साली को धमकाकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। इसके चलते नाबालिग करीब पांच माह की गर्भवती हो गई। परिजनों की...

हैदराबाद के अस्पताल में 32 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

summer express,हैदराबाद। सैफाबाद स्थित विजय मैरी अस्पताल में इलाज के दौरान 32 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के परिजनों ने डॉक्टरों और अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक, इलाज के दौरान महिला की हालत लगातार बिगड़ती गई और उन्हें समय पर उचित...

बरेटा स्कूल वैन हादसा: घायल चालक की एम्स में इलाज के दौरान मौत

summer express, मानसा। जिले के बरेटा कस्बे में हुए स्कूल वैन हादसे में घायल चालक बाबी सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में करीब एक दर्जन बच्चे भी घायल हुए थे। बाबी सिंह को गंभीर हालत में बठिंडा स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.