Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीएम सैनी को धमकी भरा मेल, चंडीगढ़ स्कूलों पर हमले की चेतावनी

Summer express,चंडीगढ़  | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को एक बार फिर ईमेल के जरिए धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, धमकी भरे इस मेल में चंडीगढ़ के स्कूलों और मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई है। मेल में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए दहशत फैलाने की कोशिश की गई है।

सूत्रों के मुताबिक, धमकी में दावा किया गया है कि खालिस्तान नेशनल आर्मी की ओर से यह संदेश भेजा गया है। ईमेल में चंडीगढ़ में मौजूद स्कूलों को निशाना बनाने और निर्धारित समय पर मेयर कार्यालय में भी विस्फोट की बात कही गई है। इसके साथ ही अभिभावकों से अपने बच्चों को सुरक्षित रखने की चेतावनी भी दी गई है।

धमकी मिलने के बाद चंडीगढ़ में प्रशासन और पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। संबंधित स्कूलों को अलर्ट किया गया और सुरक्षा कारणों से परिसर में जांच बढ़ा दी गई। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉयड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर कई स्कूल परिसरों की गहन तलाशी ली।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल की मदद से ईमेल भेजने वाले की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले को आतंकी धमकी के दृष्टिकोण से जांच रही हैं और सभी संभावित एंगल से छानबीन की जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्क रहने की अपील की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.