Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल व स्वामी धर्मदेव के मार्गदर्शन में स्मृति न्यास का गठन

Summer Express, चंडीगढ़। देश की आजादी के समय वर्ष 1947 के विभाजन की उस अमानवीय त्रासदी में लाखों लोगों ने अपना घर-बार खोया और अनगिनत जिंदगियां मजहबी उन्माद की भेंट चढ़ गईं। उन बलिदानों और संघर्षों को संजोने के लिए विभाजन विभीषिका स्मृति न्यास के गठन की घोषणा की गई है। केन्द्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में विभाजन विभीषिका स्मृति न्यास का गठन किया गया है।

नए न्यास के सेटलर एवं संस्थापक अध्यक्ष स्वामी धर्मदेव और ट्रस्ट के नव-नियुक्त महामंत्री बोधराज सीकरी ने आज यहां जारी जानकारी में बताया कि मैनकाइंड फार्मा लिमिटेड के चेयरमैन रमेश चंद जुनेजा को इस ट्रस्ट का आजीवन राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। नई टीम में सुमन कांत मुंजाल, सुनील सचदेवा, राजीव गुलाटी, मनमोहन चावला, खन्ना, पीके दत्ता, राजीव मुकुल, दिनेश नागपाल, पूर्ण डाबर, सुरजीत ओबेरॉय, बलदेव राज भाटिया, सुमित चंदा, प्रवीण भाटिया, सतीश ग्रोवर, अभिषेक बंगा को शामिल किया गया है।

बोधराज सीकरी ने बताया कि न्यास हरिद्वार ऋषिकेश में विशाल राष्ट्रीय स्मारक और अत्याधुनिक संग्रहालय का निर्माण करेगा। न्यास न केवल उस दौर के दर्द को याद रखेगा, बल्कि नई पीढ़ी को भारत की मिट्टी के उस सबसे गहरे घाव से रूबरू कराएगा, जाे बंटवारे के समय मिले थे। इस स्मारक में भगवान राम, अरुट महाराज, माता हिंगलाज, महर्षि कश्यप, गुरु तेग बहादुर, गुरु गोविंद सिंह, शहीद भगत सिंह, शहीद मदन लाल ढींगरा कई अन्य समाज के चित्र प्रदर्शित किये जाएंगे। प्रस्तावित संग्रहालय में हॉरर गैलरी और विस्थापन गलियारा बनाया जाएगा, जहां अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से उन दृश्यों को दर्शाया जाएगा।  

सीकरी के अनुसार, ट्रस्ट के सदस्य बनने की सहमति सुभाष अरोड़ा, हरिंदर होरा, संजीव कुमार, ओमप्रकाश कथूरिया, दीप कालरा, चंद्र शेखर तनेजा, विकास कपूर ने दी है। प्रसिद्ध आध्यात्मिक संतों ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन आश्रम के प्रमुख आध्यात्मिक गुरु स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनिजी, ऋषि चैतन्य आश्रम गन्नौर की संस्थापिका आनंदमूर्ति गुरु मां, रोहतक जिला के कलानौर स्थित प्रसिद्ध गद्दी टिकाणा सती भाई साईं दास जी के श्री 108 महंत राम सुखदास जी महाराज को ट्रस्ट में मुख्य संरक्षक, संरक्षण के रूप में मनोनीत किया गया है। इनके अलावा असम के पूर्व राज्यपाल प्रोफेसर जगदीश मुखी, सेवानिवृत आईएएस सुरीना राजन कुमार, सेवानिवृत आईएएस मुकेश आहूजा, सेवानिवृत कुलपति डा. अशोक दिवाकर, सेवानिवृत कुलपति डा. मार्कण्डेय आहूजा को भी शामिल किया गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.