मंडी, धर्मवीर-:जोगिंदर नगर क्षेत्र के तहत आने वाले बसेहड़ (सपैड़ू) गांव, डाकघर भराड़ू में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। 28 वर्षीय युवक का शव उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सचिन कुमार, पुत्र हेम सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, युवक ने अपने घर के कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों को इस घटना का पता चला तो घर में कोहराम मच गया और तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। लेकिन क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि युवक ने बेरोजगारी से तंग आकर यह खौफनाक कदम उठाया है। सोशल मीडिया पर भी इस तरह की पोस्टें शेयर की जा जा रही है। स्थानीय पुलिस परिजनों व लोगों से पूछताछ कर रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।