Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कोटद्वार में नदी किनारे शराब पीते हरियाणा के पांच युवक गिरफ्तार

Summer Express, कोटद्वार  | कोटद्वार में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए पांच युवकों को हिरासत में लिया। ये सभी युवक नदी किनारे शराब पार्टी कर रहे थे और सार्वजनिक शांति भंग कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार, कोतवाली कोटद्वार क्षेत्र के अंतर्गत दुगड्डा चौकी पुलिस टीम ने जुआ पुल के पास नदी किनारे चेकिंग अभियान के दौरान इन युवकों को रंगे हाथों पकड़ा। सभी युवक हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पकड़े गए युवकों में सागर (20) निवासी रसूलपुर सोनीपत, यमन (23) निवासी महम रोहतक, करण (22), दीपक (20) और नीरू (21) निवासी गन्नौर सोनीपत शामिल हैं।

पुलिस टीम ने मौके पर सभी युवकों को नदी क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकाला और सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन एवं हुड़दंग के आरोप में चालानी कार्रवाई की। साथ ही उन्हें कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में इस तरह की गतिविधियों से दूर रहने के निर्देश दिए गए।

पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.