Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा सरकार ने 17 अधिकारियों के तबादले, नई जिम्मेदारियां सौंपी

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार IAS समेत 17 अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी किया गया है, जिसके तहत ऊर्जा, शहरी विकास, स्वास्थ्य और जिला प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

सरकारी निर्णय के तहत कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों को नई भूमिकाएँ दी गई हैं। आईएएस विक्रम को बिजली वितरण निगमों के प्रबंध निदेशक पद पर यथावत रखते हुए ऊर्जा विभाग में विशेष सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, सचिन गुप्ता को रोहतक में एचएसवीपी प्रशासक और अर्बन एस्टेट का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।

आईएएस विजय कुमार सिद्धप्पा भविकट्टी को राज्यपाल के सचिव के साथ-साथ श्रम आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। इसके अलावा आईएएस अनिश यादव को हैफेड और इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केटिंग कॉर्पोरेशन, गन्नौर के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

जिला स्तर पर भी बड़े पैमाने पर बदलाव किए गए हैं। राज्य सरकार ने कई एचसीएस अधिकारियों को एसडीओ (सिविल) के रूप में नई नियुक्तियां दी हैं। अमित कुमार-I को पुनहाना, वेद प्रकाश को डबवाली, भूपेंद्र सिंह को पलवल, अशवीर सिंह को बरवाला, संजय कुमार को बावल, हनी बंसल को फरीदाबाद और अंकित कुमार-II को गोहाना में तैनात किया गया है। वहीं वीरेंद्र चौधरी को कुरुक्षेत्र में जिला परिषद और डीआरडीए का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

नई भर्तियों के तहत युवा अधिकारियों को भी अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। ज्योति नागपाल को गुरुग्राम का सिटी मजिस्ट्रेट और सपना यादव को एचआईपीए गुरुग्राम में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) बनाया गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.