Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुरुक्षेत्र मर्डर केस: भाइयों ने रची साजिश, हाथ-पैर बांधकर नहर में फेंका शव

Summer express, कुरुक्षेत्र  | कुरुक्षेत्र में नरवाना ब्रांच नहर से मिले हाथ-पैर बंधे शव के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने इस हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पंजाब के मोहाली जिले के लालड़ू स्थित गोलू माजरा निवासी राजेंद्र कुमार और राकेश कुमार को काबू किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों आरोपी मृतक के सगे भाई ही निकले।

जांच अधिकारी मोहन लाल के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने भाई गुरमुख सिंह की हत्या की साजिश रची थी। वे उसे दवा दिलाने के बहाने मोटरसाइकिल पर साथ ले गए। रास्ते में एक दुकान से प्लास्टिक की रस्सी खरीदी और वापसी के दौरान सुनसान स्थान पर उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद उसे जिंदा ही नहर में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, गुरमुख सिंह लंबे समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ था। वह सातवीं कक्षा में असफल होने के बाद मानसिक संतुलन खो बैठा था और पिछले 17-18 वर्षों से उसका इलाज चल रहा था, लेकिन कोई खास सुधार नहीं हुआ। परिजनों का आरोप है कि उसकी मानसिक स्थिति के कारण वह घर के सदस्यों और बच्चों के साथ मारपीट करता था, जिससे परिवार में डर का माहौल बना रहता था।

इसी डर और तनाव के चलते आरोपियों ने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है, ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके और अन्य तथ्यों का खुलासा हो सके।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस साजिश में कोई और व्यक्ति शामिल तो नहीं था।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.