Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

देहरादून विवाद: गायक मासूम शर्मा को पुलिस नोटिस, जान का खतरा बताया

Summer express, देहरादून। हरियाणा के प्रसिद्ध गायक मासूम शर्मा एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। देहरादून में आयोजित एक कॉलेज कार्यक्रम के दौरान मंच से अभद्र भाषा के इस्तेमाल के बाद उन्होंने अपनी जान को खतरा होने का दावा किया है। वहीं, उत्तराखंड पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्हें 15 दिन के भीतर जवाब देने का नोटिस जारी किया है।

गायक का कहना है कि देहरादून पहुंचने के बाद से कुछ संदिग्ध लोग उनकी गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि होटल में ठहरने के दौरान कुछ युवक गाड़ियों में घूमते हुए उनकी रेकी कर रहे थे, जिससे वे मानसिक तनाव में आ गए। इसी दबाव के चलते उन्होंने मंच पर अपना आपा खो दिया और गुस्से में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर दिया।

मासूम शर्मा ने यह भी दावा किया कि उनके परिवार को भी धमकियां मिली हैं। उनके अनुसार, विदेश में रह रहे उनके भाई को फोन कर डराने का प्रयास किया गया और उसे भारत लौटने की चेतावनी दी गई।

यह विवाद उस समय और बढ़ गया जब कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मुख्यमंत्री के जाने के बाद गायक ने मंच से कुछ लोगों को खुली चुनौती देते हुए अपशब्द कहे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू की।

उत्तराखंड पुलिस ने गायक को नोटिस जारी कर निर्धारित समय में जवाब मांगा है। यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। दूसरी ओर, विवाद बढ़ने पर गायक ने सोशल मीडिया के जरिए माफी मांगते हुए कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था, बल्कि लगातार मिल रही धमकियों के कारण वे मानसिक रूप से परेशान थे।

गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब मासूम शर्मा अपने बयानों को लेकर विवादों में आए हों। इससे पहले भी एक कार्यक्रम में दिए गए बयान को लेकर उनका विरोध हो चुका है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि गायक के आरोपों की सच्चाई सामने आ सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.