Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में रोड़ बिरादरी के अधिकारों को लेकर कांग्रेस ने उठाई कोटा मांग

Summer express, करनाल  | करनाल में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने रोड़ बिरादरी के हितों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कुटेल, अंजनथली, मुंदड़ी खेड़ी और रामनगर में रोड़ समाज द्वारा दी गई जमीन पर स्थापित संस्थानों में स्थानीय युवाओं को शिक्षा और रोजगार में विशेष कोटा दिया जाना चाहिए। उन्होंने यह मुद्दा आगामी विधानसभा में मजबूती से उठाने की बात कही।

राव नरेंद्र सिंह ने यह भी मांग की कि कुटेल में बन रही मेडिकल यूनिवर्सिटी का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के स्थान पर गुरु स्वामी ब्रह्मानंद के नाम पर रखा जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार रोड़ समाज की जमीन का उपयोग करने के बावजूद समुदाय के हितों की अनदेखी कर रही है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी रोड़ बिरादरी के साथ न्याय सुनिश्चित करेगी और यदि पहले किसी स्तर पर अन्याय हुआ है तो उसे अब दूर किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाज के अधिकारों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी।

यह बयान उन्होंने करनाल में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव राजेंद्र कल्याण के निवास पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिया। इस मौके पर उनका पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी और सुल्तान सिंह सहित अन्य नेताओं द्वारा स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और समाज के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगें और समस्याएं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के समक्ष रखीं और एक ज्ञापन सौंपा। पूर्व विधायकों और अन्य नेताओं ने इन मांगों का समर्थन करते हुए उन्हें उचित मंच पर उठाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी, ब्रिगेडियर रणधीर सिंह, सूबे सिंह, सतबीर सिंह, बलबीर सिंह एडवोकेट सहित कई वरिष्ठ नेता और समाजसेवी मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.