Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नूंह में साइबर ठगी पर बड़ी कार्रवाई, फर्जी खातों से धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Summer express,नूंह  | नूंह जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। अलग-अलग स्थानों से फर्जी खातों और सिम कार्ड के जरिए ऑनलाइन ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमीउल हक, रोबिन और यूसुफ के रूप में हुई है। पुलिस ने इन्हें नूंह और फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से पकड़ा है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये आरोपी फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, नकली सिम कार्ड और बैंकिंग ऐप्स का इस्तेमाल कर लोगों से ठगी करते थे।

पहले मामले में पिनंगवा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव मामलिका से अमीउल हक को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसमें फर्जी सिम कार्ड, व्हाट्सएप अकाउंट और संदिग्ध ग्रुप पाए गए। जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित नंबर के खिलाफ पहले से ऑनलाइन शिकायत दर्ज थी।

दूसरे मामले में साइबर थाना टीम ने दिल्ली-अलवर रोड स्थित गांव आकेड़ा के पास से रोबिन को पकड़ा। उसके पास से दो मोबाइल फोन और एक एटीएम कार्ड बरामद हुआ। मोबाइल की जांच में राजस्थान, गोवा और असम सहित कई राज्यों में साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े सबूत मिले हैं।

तीसरे मामले में सीआईए स्टाफ फिरोजपुर झिरका ने यूसुफ को नल्हड़ रोड क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी ऑनलाइन गाय-भैंस बेचने के नाम पर लोगों को ठगता था। उसके मोबाइल से फर्जी फेसबुक और व्हाट्सएप अकाउंट, बैंकिंग ऐप्स और संदिग्ध लेन-देन के रिकॉर्ड मिले हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी फर्जी सिम और बैंक खातों के जरिए अपनी पहचान छिपाकर साइबर अपराध को अंजाम देते थे। तीनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और टेलीकम्युनिकेशन एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों से बरामद मोबाइल, सिम कार्ड और अन्य उपकरणों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा है कि साइबर अपराध के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एचआरटीसी परिचालक से घर से ही फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवा रहे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक इंस्पेक्टर ने धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात परिचालक से ड्यूटी के दौरान नहीं बल्कि घर पर बैठकर ही फर्जी चेकिंग भरवाई।...

फरीदाबाद के युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हरियाणा के एक युवक की पत्नी और मासूम बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश...

पंचकूला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई वाहन और मकान क्षतिग्रस्त

Summer express, पंचकूला। सेक्टर-15 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। स्कॉर्पियो ने पहले सड़क से गुजर रही एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद लोहे का गेट, ग्रिल और सुरक्षा कक्ष तोड़ते हुए एक मकान के बाहर खड़ी एसयूवी में जा घुसी। हादसे में कई वाहनों और संपत्ति को...

5.19 करोड़ की विकास परियोजनाओं का पलवल में शिलान्यास, सभी वार्डों में होगा समान विकास

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में करीब 5.19 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर कार्यों की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शहर के हर वार्ड में समान...

पंचकूला में मंत्री के सस्पेंशन आदेश पर भी नहीं हुई पुलिस कार्रवाई

Summer express, पंचकूला। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्णलाल पंवार द्वारा महिला थाना की एसएचओ और जांच अधिकारी एएसआई को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस विभाग ने दोनों अधिकारियों को निलंबित करने के बजाय पहले विभागीय जांच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.