Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का योगदान अतुलनीय, संविधान से रखी आधुनिक भारत की मजबूत नींव: डॉ. राजीव बिंदल

Summer Express, शिमला | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का योगदान भारतीय समाज और राष्ट्र निर्माण में अविस्मरणीय एवं अतुलनीय है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि बाबा साहब ने समाज में व्याप्त कुरीतियों पर प्रहार करते हुए एक ऐसे संविधान का निर्माण किया, जिसने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी। उन्होंने “शिक्षित बनो, संगठित हो और राष्ट्रहित में कार्य करो” का जो संदेश दिया, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए “राष्ट्र प्रथम” के संदेश में भी बाबा साहब के विचारों की स्पष्ट झलक दिखाई देती है।

उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि स्वतंत्रता के बाद तत्कालीन कांग्रेस सरकारों ने बाबा साहब को वह सम्मान नहीं दिया जिसके वे हकदार थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने उनके खिलाफ चुनावों में प्रचार किया और उन्हें संसद से दूर रखने का प्रयास किया। यहां तक कि उन्हें नेहरू मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना पड़ा। डॉ. बिंदल ने कहा कि बाबा साहब को भारत रत्न का सम्मान भी काफी देर से मिला, जिसे अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के प्रयासों से सुनिश्चित किया गया।

डॉ. बिंदल ने कहा कि 1975 में आपातकाल लगाकर इंदिरा गांधी ने संविधान की मूल भावना को आघात पहुंचाया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) के प्रबल समर्थक थे, लेकिन कांग्रेस की तुष्टीकरण की नीति के कारण इसे लागू नहीं किया जा सका।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंचतीर्थों का निर्माण कर बाबा साहब को वास्तविक सम्मान दिया है। उन्होंने आह्वान किया कि समाज बाबा साहब के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समानता, एकता और राष्ट्रहित के मार्ग पर आगे बढ़े।

अंत में डॉ. बिंदल ने कहा कि आज के दिन हम सभी बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को कोटि-कोटि नमन करते हैं और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लुधियाना ई-ऑक्शन घोटाला: डीसी ने बनाई जांच कमेटी, रिकॉर्ड किया तलब

Summer express, लुधियाना। लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (एलआईटी) की सेल ब्रांच में ई-ऑक्शन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खुलासे के बाद जिला प्रशासन और ट्रस्ट प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त (डीसी) हिमांशु जैन ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश जारी किए हैं। वहीं, एलआईटी चेयरमैन तरसेम भिंडर ने सेल...

एचआरटीसी परिचालक से घर से ही फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवा रहे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक इंस्पेक्टर ने धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात परिचालक से ड्यूटी के दौरान नहीं बल्कि घर पर बैठकर ही फर्जी चेकिंग भरवाई।...

फरीदाबाद के युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हरियाणा के एक युवक की पत्नी और मासूम बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश...

पंचकूला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई वाहन और मकान क्षतिग्रस्त

Summer express, पंचकूला। सेक्टर-15 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। स्कॉर्पियो ने पहले सड़क से गुजर रही एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद लोहे का गेट, ग्रिल और सुरक्षा कक्ष तोड़ते हुए एक मकान के बाहर खड़ी एसयूवी में जा घुसी। हादसे में कई वाहनों और संपत्ति को...

5.19 करोड़ की विकास परियोजनाओं का पलवल में शिलान्यास, सभी वार्डों में होगा समान विकास

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में करीब 5.19 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर कार्यों की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शहर के हर वार्ड में समान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.