Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहतक के गैराज में संदिग्ध हालात में मिला मैकेनिक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Summer express,रोहतक | हरियाणा के रोहतक की रैनकपुरा कॉलोनी स्थित एक ऑटोमोबाइल गैराज में उस समय सनसनी फैल गई, जब अंदर एक युवक का शव चारपाई पर संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को जानकारी दी।

शहर थाना पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतक की पहचान 35 वर्षीय यशपाल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का रहने वाला था। वह रैनकपुरा स्थित ‘एनसीआर गैरेज’ में मैकेनिक के रूप में काम करता था और वहीं रहता था। जानकारी के अनुसार, यशपाल देर रात तक काम करता रहा था, लेकिन सुबह उसका शव गैरेज के अंदर चारपाई पर मिला।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की। परिजनों का कहना है कि यशपाल के चेहरे और नाक-मुंह से खून निकल रहा था, जिससे संदेह पैदा होता है कि उसके साथ मारपीट हुई होगी। उनका आरोप है कि वारदात को छिपाने के लिए शव को चारपाई पर रखकर इसे प्राकृतिक मौत या हादसा दिखाने की कोशिश की गई है।

वहीं, पुलिस ने मामले में शुरुआती जांच के बाद अलग संभावना भी जताई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया शरीर पर किसी गंभीर बाहरी चोट या संघर्ष के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि रात में सोते समय वह चारपाई से गिरा हो सकता है, जिससे उसे अंदरूनी चोट आई और नाक-मुंह से रक्तस्राव हुआ।

हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह केवल प्रारंभिक आकलन है और किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। असली कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

फिलहाल पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और गैराज में काम करने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत और असमंजस का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने कहा है कि यदि जांच में हत्या की पुष्टि होती है तो संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डाबड़ा चौक पर पुलिसकर्मी की गाड़ी ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, दोनों घायल

Summer express, हिसार। डाबड़ा चौक पुल पर एक पुलिसकर्मी की गाड़ी और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपति रविंद्र और प्रीति घायल हो गए। दोनों को पुलिसकर्मी सुरेंद्र सिंह ने अपनी गाड़ी से निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत खतरे से...

कोसली में छह किसानों और खेतिहर मजदूरों को मिले 8.50 लाख रुपये के सहायता चेक

Summer express, रेवाड़ी (कोसली)। मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना-2013 के तहत खेती से जुड़े कार्यों के दौरान दुर्घटनाओं का शिकार हुए पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कोसली स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में चेयरमैन महेश यादव और वाइस चेयरमैन दिनेश गोयल ने छह लाभार्थियों को कुल 8 लाख 50 हजार रुपये...

बिलासपुर के लुहणू मैदान में पहली बार होगी अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी

Summer express, सुभाष चंद, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू क्रिकेट मैदान में पहली बार अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन के माध्यम से युवा महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और उन्हें खेल के क्षेत्र...

जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह पंचायती राज संस्थाओं के सम्मान का प्रतीक: बलबीर चौधरी

Summer express, राकेश, चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी में 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले भाजपा के जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह से पहले पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने कहा कि यह कार्यक्रम पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली पार्टी है और पंचायती राज संस्थाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था...

प्रसाद योजना के तहत 56.26 करोड़ रुपये से होगा चिंतपूर्णी धाम का विस्तार, 4,000 श्रद्धालुओं के लिए बनेगा क्यू कॉम्प्लेक्स

Summer express, विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मंदिर परिसर के विस्तारीकरण और विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के तहत इस परियोजना पर 56.26 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। योजना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.