कांगड़ा में कांग्रेस का 10 दिवसीय ट्रेनिंग कैंप शुरू, तीन राज्यों के जिला अध्यक्ष लेंगे भाग

धर्मशाला,राहुल-:कांगड़ा में मंगलवार से कांग्रेस का 10 दिवसीय ट्रेनिंग कैंप शुरू हो रहा है, जिसमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के करीब 80 जिला अध्यक्ष हिस्सा ले रहे हैं। यह कैंप कांगड़ा के यात्री सदन में आयोजित किया जा रहा है और इसे पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

इस प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य जिला और बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाना है। साथ ही कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने और उन्हें आगामी चुनावों के लिए तैयार करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। कैंप के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता जिला अध्यक्षों को संगठन प्रबंधन, जनसंपर्क और चुनावी रणनीति से जुड़ी बारीकियां समझाएंगे।पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार और जम्मू-कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा सोमवार शाम को ही कांगड़ा पहुंच चुके हैं।ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के प्रशिक्षण प्रभारी सचिन राव मंगलवार दोपहर 2 बजे इस कैंप का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी कुछ समय के लिए इसमें शामिल हो सकते हैं।कैंप के अंतिम दो दिनों में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी की भी संभावना है। यह कैंप संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है और इसे आगामी चुनावों की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.