मंडी,धर्मवीर-: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में दर्दनाक सड़क हादसें में दो युवकों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि घटना आधी रात को 12 बजे के करीब पेश आयी है। करसोग-शिमला सड़क पर कलगार के समीय यह सड़क हादसा पेश आया है। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी करसोग क्षेत्र के दो युवक ततापानी से अपने घर की ओर लौट रहे थे, तभी उनकी अल्टो कार (एचपी 63बी 0451) अचानक अनियंत्रित होकर करीब 700 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि कार के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही बीती रात को ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशकत के बाद दोनों के शवों को खाई से बाहर निकाला। मृतकों की पहचान सुनील कुमार (25), पुत्र कांशी राम, निवासी गांव सौथल माहूनाग और पवन कुमार, पुत्र कृष्ण लाल, निवासी गांव केथु माहूनाग के रूप में हुई है। डीएसपी करसोग चांद किशोर ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई जारी है।