Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

IIIT ऊना के छात्रों ने अमेज़न में रचा नया कीर्तिमान, उच्च पैकेज के साथ चमका संस्थान का नाम

Summer express/ऊना, राकेश -:Indian Institute of Information Technology Una (आईआईआईटी ऊना) ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता और उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण का शानदार प्रदर्शन किया है। संस्थान के 8 छात्रों का चयन Amazon के प्रतिष्ठित 6 माह के इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए हुआ, जिनमें से 6 छात्रों को प्री-प्लेसमेंट ऑफर (PPO) भी प्राप्त हुए हैं। इन ऑफर्स का वार्षिक पैकेज ₹50 लाख से अधिक है, जो इस वर्ष का सर्वोच्च पैकेज माना जा रहा है।चयनित छात्रों ने अमेज़न के विभिन्न उन्नत तकनीकी क्षेत्रों जैसे जस्ट वॉक आउट टेक्नोलॉजी, डिलीवरी एक्सपीरियंस और लास्ट माइल सॉल्यूशंस पर कार्य किया। साथ ही उन्होंने AWS, जावा और डिस्ट्रिब्यूटेड सिस्टम्स जैसी आधुनिक तकनीकों में अपनी दक्षता साबित की।

विशेष रूप से कृष चौधरी और प्रसून कुशवाहा की नियुक्ति हैदराबाद स्थित अमेज़न के HYD13 कैंपस में हुई है, जो कंपनी का सबसे बड़ा स्वामित्व वाला परिसर माना जाता है। इसके अलावा, प्रियांशु राज, वैभव मदान, तनीष्क गुप्ता और श्रेयांश शुक्ला को सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर के रूप में चुना गया है, जबकि पलक गुप्ता और फैज़ अहमद को इंटर्न के रूप में अवसर मिला है।इस सफलता के पीछे संस्थान का अभिनव पाठ्यक्रम भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिसमें एक पूर्ण सेमेस्टर का इंडस्ट्री इंटर्नशिप अनिवार्य किया गया है। यह लचीलापन छात्रों को 7वें या 8वें सेमेस्टर में इंटर्नशिप करने की सुविधा देता है, जिससे वे अपनी पढ़ाई और पेशेवर अनुभव के बीच संतुलन बना पाते हैं।संस्थान के निदेशक प्रो. मनीष गौर ने इस उपलब्धि को छात्रों की मेहनत, मजबूत शैक्षणिक आधार और करियर डेवलपमेंट सेल के सहयोग का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की उपलब्धियां भविष्य में और अधिक अवसरों के द्वार खोलेंगी।आईआईआईटी ऊना की यह सफलता न केवल संस्थान के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह दर्शाती है कि सही दिशा, प्रशिक्षण और समर्पण से छात्र वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.