Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कार्यकर्ताओं को सम्मान और भागीदारी से ही मजबूत होगी कांग्रेस : मुख्यमंत्री सुक्खू

Summer express, कांगड़ा  | हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा स्थित गुप्त गंगा में आयोजित कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं की भूमिका को सबसे अहम बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए जमीनी स्तर पर काम करने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं की पहचान और उन्हें उचित सम्मान देना बेहद जरूरी है। इस मौके पर आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर सिंह गोमा और हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की असली ताकत उसके कर्मठ कार्यकर्ता होते हैं, जो पार्टी की विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाने का काम करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करें। साथ ही उन्होंने बूथ स्तर की राजनीति को सशक्त करने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया।

सुक्खू ने कहा कि आजादी के बाद देश ने जिस तेजी से विकास किया और अंतरिक्ष तक अपनी पहचान बनाई, उसमें कांग्रेस की नीतियों और नेतृत्व की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

वहीं, मौसम खराब होने के कारण मुख्यमंत्री का शिमला दौरा प्रभावित हुआ। निर्धारित कार्यक्रम के तहत उन्हें मंगलवार को शिमला जाना था, लेकिन खराब मौसम के चलते उनका हेलीकॉप्टर गगल हवाई अड्डे पर ही रोक दिया गया। इसके बाद वे सड़क मार्ग से धर्मशाला के लिए रवाना हो गए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.