Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एचआरटीसी ने ई-बस सप्लाई में देरी पर कंपनी पर ठोका 8 करोड़ का जुर्माना

Summer express, शिमला |हिमाचल प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों की सप्लाई में देरी पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने सख्त रुख अपनाते हुए बस निर्माता कंपनी ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक लिमिटेड पर करीब आठ करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। निगम ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयसीमा के अनुसार बसों की आपूर्ति न करने पर कंपनी को हर दिन की देरी के हिसाब से पेनल्टी चुकानी होगी।

जानकारी के मुताबिक, कंपनी को मार्च 2026 तक इलेक्ट्रिक बसों की सप्लाई पूरी करनी थी, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी बसों की डिलीवरी नहीं हो पाई। अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन मानते हुए एचआरटीसी प्रबंधन ने यह कार्रवाई की है। प्रदेश सरकार और निगम की ओर से कुल 297 इलेक्ट्रिक बसों का ऑर्डर दिया गया है, जिसकी अनुमानित लागत करीब 424 करोड़ रुपये है। इन बसों को चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के विभिन्न डिपो में तैनात किया जाना है।

योजना के तहत पहले चरण में लगभग 50 प्रतिशत बसों की आपूर्ति की जानी थी, लेकिन इसमें भी देरी हुई है। निगम ने बसों की गुणवत्ता और प्रदर्शन को लेकर भी परीक्षण किया था। 36 अलग-अलग स्थानों पर हुए ट्रायल में मैदानी इलाकों में बसों का प्रदर्शन संतोषजनक रहा, लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में तकनीकी कमियां सामने आईं।

ट्रायल के दौरान पाया गया कि पहाड़ी क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक बसें एक बार चार्ज होने पर करीब 160 किलोमीटर तक ही चल पा रही हैं, जबकि कंपनी ने 180 किलोमीटर की रेंज का दावा किया था। फिलहाल कंपनी इन तकनीकी खामियों को दूर करने में जुटी हुई है।

एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि कंपनी से सुरक्षा राशि पहले ही जमा करवाई गई है और बसों की पूरी सप्लाई के बाद जुर्माने की राशि काटकर ही भुगतान किया जाएगा। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि बसों की आपूर्ति में अभी करीब एक महीने का और समय लग सकता है।

इस पूरे घटनाक्रम से प्रदेश में इलेक्ट्रिक बस परियोजना की रफ्तार प्रभावित होने के संकेत मिल रहे हैं, वहीं निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि अनुबंध शर्तों में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.