सांपला निकाय चुनाव में BJP में बगावत, ‘बाहरी’ उम्मीदवार पर घमासान

रोहतक  | हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला ब्लॉक में नगर पालिका चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट वितरण को लेकर पार्टी के भीतर ही असंतोष खुलकर सामने आ गया है। ‘बाहरी’ उम्मीदवार को टिकट दिए जाने से नाराज कई वरिष्ठ कार्यकर्ता बगावत पर उतर आए हैं और निर्दलीय चुनाव लड़कर भाजपा प्रत्याशी को चुनौती देने का ऐलान कर चुके हैं।

चेयरमैन पद के लिए भाजपा की ओर से प्रवीण कोच को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद विवाद गहरा गया। पार्टी के कई पुराने और सक्रिय दावेदारों को नजरअंदाज किए जाने से नाराजगी बढ़ी है। खास बात यह है कि प्रवीण कोच ने नामांकन से कुछ दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था, जिसे कार्यकर्ता पार्टी के सिद्धांतों और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी मान रहे हैं।

पूर्व चेयरमैन सुधीर ओहल्याण, अनिल शर्मा और राकेश पहलवान जैसे नेता अब निर्दलीय मैदान में उतर चुके हैं। बागी नेताओं का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे और जनता के समर्थन के बल पर भाजपा उम्मीदवार को हराने का प्रयास करेंगे। उनका आरोप है कि पार्टी ने टिकट वितरण में पारदर्शिता नहीं बरती और जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई।

स्थिति को संभालने के लिए भाजपा नेतृत्व ने कई वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारा, लेकिन बागियों को मनाने की कोशिशें नाकाम रहीं। पार्टी के शीर्ष नेताओं की अपील के बावजूद किसी भी बागी ने नाम वापस लेने का संकेत नहीं दिया है, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

अब सांपला नगर पालिका के चेयरमैन पद के लिए मुकाबला बहुकोणीय होता नजर आ रहा है। 10 मई को होने वाले मतदान और 13 मई को आने वाले नतीजों में यह स्पष्ट होगा कि पार्टी संगठन की पकड़ मजबूत रहती है या बागी उम्मीदवार बाजी मारते हैं। वर्तमान हालात भाजपा के लिए चुनौतीपूर्ण माने जा रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.