Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

समानांतर सदन विवाद: स्पीकर का हुड्डा को नोटिस, विशेष सत्र को असंवैधानिक बताने पर मांगा जवाब

Summer express, चंडीगढ़ | हरियाणा विधानसभा में ‘समानांतर सदन’ चलाने और विशेष सत्र को असंवैधानिक करार देने के मामले में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा विवादों में घिर गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने इस पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए हुड्डा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और उनसे विस्तृत जवाब मांगा है।

स्पीकर ने अपने नोटिस में पूछा है कि आखिर किस आधार पर उन्होंने विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र को असंवैधानिक बताया और किन नियमों के तहत विधानसभा परिसर के भीतर विधायकों को एकत्र कर समानांतर सदन की कार्यवाही संचालित की। अध्यक्ष ने इस कृत्य को संसदीय परंपराओं और सदन की गरिमा के विपरीत बताया है।

यह पहली बार है जब विधानसभा परिसर के अंदर इस तरह समानांतर सदन चलाए जाने पर स्पीकर ने इतनी कड़ी कार्रवाई की है। इससे पहले विपक्ष द्वारा परिसर के बाहर विरोध स्वरूप समानांतर सत्र आयोजित किए जाते रहे हैं, लेकिन इस बार कांग्रेस विधायकों ने परिसर के भीतर ही बैठक कर अलग कार्यवाही चलाई थी।

दरअसल, कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार द्वारा बुलाए गए विशेष सत्र को असंवैधानिक बताते हुए उसका बहिष्कार किया था और अपने विधायकों के साथ अलग बैठक कर समानांतर सदन का आयोजन किया। इसी मुद्दे पर स्पीकर ने न केवल हुड्डा, बल्कि राज्य के मुख्य सचिव से भी टिप्पणी मांगी है।

विधानसभा अध्यक्ष ने अपने पत्र में यह भी स्पष्ट किया है कि सदन की कार्यवाही संविधान, नियमों और स्थापित परंपराओं के अनुरूप संचालित होती है। ऐसे में समानांतर गतिविधियां न केवल लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं, बल्कि सदन की प्रक्रियाओं पर भी सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष से शीघ्र और स्पष्ट जवाब देने को कहा है, ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके और संसदीय मर्यादा बनी रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.