Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचायत चुनाव से पहले महिलाओं को राहत, कुपवी-डोडरा क्वार की 2150 महिलाओं को मिलेंगे ₹4500

Summer express, शिमला | हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के दूरदराज क्षेत्रों कुपवी और डोडरा क्वार की महिलाओं को जल्द बड़ी राहत मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना के तहत करीब 2150 महिलाओं के बैंक खातों में एक साथ तीन महीने की किस्त जारी की जाएगी। प्रत्येक लाभार्थी को 4500 रुपये की राशि मिलेगी।

जानकारी के अनुसार, इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये का भत्ता दिया जाता है। पिछले तीन महीनों से भुगतान लंबित था, जिसके चलते अब जनवरी से मार्च तक की राशि एकमुश्त जारी की जा रही है। सरकार द्वारा इसके लिए आवश्यक बजट जिला प्रशासन को उपलब्ध करा दिया गया है और जल्द ही यह राशि लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

जिला कल्याण विभाग के मुताबिक, कुपवी क्षेत्र की महिलाओं के लिए करीब 95 लाख रुपये और डोडरा क्वार क्षेत्र के लिए लगभग 22 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। यह पहली बार नहीं है जब इस योजना के तहत भुगतान किया जा रहा है, बल्कि पहले भी इन क्षेत्रों की महिलाओं को नियमित रूप से लाभ मिलता रहा है।

ग्रामीण महिलाओं को लंबे समय से इस सहायता राशि का इंतजार था। अब पंचायत चुनावों से पहले इस राशि के जारी होने से स्थानीय स्तर पर हलचल भी तेज हो गई है। प्रशासन का कहना है कि तय प्रक्रिया के तहत जल्द ही सभी पात्र महिलाओं के खातों में पैसा जमा कर दिया जाएगा।

जिला कल्याण अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत मिलने वाली यह सहायता राशि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और आगे भी इसका लाभ नियमित रूप से दिया जाता रहेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.