Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में बच्चों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान तेज, घर-घर पहुंच रही टीमें

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल I पलवल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत नवजात शिशु से लेकर पांच साल तक के बच्चों को टीके लगाए जा रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को गंभीर और जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित करना है।

नोडल अधिकारी डॉ. संजीव तंवर ने बताया कि टीकाकरण के माध्यम से बच्चों को टीबी, पोलियो, डिप्थीरिया, हेपेटाइटिस-बी और खसरा सहित करीब 12 बीमारियों से बचाया जाता है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के कार्यक्रम के तहत जन्म से लेकर 16 वर्ष तक के बच्चों को निशुल्क टीके लगाए जाते हैं, जो उनके स्वस्थ भविष्य के लिए बेहद जरूरी हैं।

उन्होंने बताया कि बीसीजी, पेंटावेलेंट, रोटावायरस और पीसीवी जैसे प्रमुख टीके 6, 10 और 14 सप्ताह में दिए जाते हैं, साथ ही बाद में बूस्टर डोज भी लगाई जाती है। यदि किसी कारणवश कोई बच्चा टीकाकरण से छूट जाता है तो उसे कवर करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाता है, जिसके तहत एक सप्ताह के भीतर ऐसे बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाता है।

स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर और विशेष शिविरों के माध्यम से इस अभियान को सफल बना रही हैं। विभाग ने पिछले वर्ष निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा किया था और इस वर्ष भी उसी लक्ष्य को हासिल करने का दावा किया गया है

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - Auto Draft

सोनीपत में मौसम का डबल असर: बिजली कटौती से लोग बेहाल, बारिश में मंडी का लाखों बोरी गेहूं भीगा

summer express, सोनीपत | सोनीपत में बदले मौसम ने आम जनता और आढ़तियों दोनों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एक तरफ भीषण गर्मी और उमस के बीच अघोषित बिजली कटौती ने लोगों को रातभर परेशान किया, वहीं दूसरी ओर बेमौसमी बारिश ने खरखौदा अनाज मंडी में खुले में रखे लाखों बोरी गेहूं को नुकसान पहुंचाया।...
Summer Express - फरीदाबाद में बंदरों का आतंक: महिला पर हमला, दुपट्टा खींचकर गिराया

फरीदाबाद में बंदरों का आतंक: महिला पर हमला, दुपट्टा खींचकर गिराया

Summer express, अनिल मांगा , फरीदाबाद | फरीदाबाद में बंदरों के बढ़ते आतंक का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बंदरों के झुंड ने एक महिला पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीन से चार बंदरों ने महिला को चारों ओर से...
Summer Express - नारनौल में जल संकट से राहत की तैयारी, ₹2.58 करोड़ की योजना से पेयजल व्यवस्था होगी मजबूत

नारनौल में जल संकट से राहत की तैयारी, ₹2.58 करोड़ की योजना से पेयजल व्यवस्था होगी मजबूत

Summer express, नारनौल | भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत झेल रहे नारनौल शहर के लिए राहत भरी खबर है। जन स्वास्थ्य विभाग ने पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए 2.58 करोड़ रुपये की विस्तृत योजना तैयार की है, जिससे शहर में लंबे समय से बनी जल समस्या को काफी हद तक दूर...
Summer Express - चंडीगढ़ में गीता भुक्कल ने संसदीय प्रक्रियाओं और विपक्ष की भूमिका पर दिया जोर

चंडीगढ़ में गीता भुक्कल ने संसदीय प्रक्रियाओं और विपक्ष की भूमिका पर दिया जोर

Summer express, अंकुर  कपूर , चंडीगढ़ I चंडीगढ़ में हरियाणा की झज्जर विधानसभा क्षेत्र से विधायक और कांग्रेस नेता गीता भुक्कल ने विधायी प्रक्रियाओं और संसदीय समितियों की भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम बेहद आवश्यक हैं, जिससे वे अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से समझ सकें। उन्होंने...
Summer Express - IGMC के बाहर महिलाओं का प्रदर्शन, KNH से गायनी वार्ड शिफ्ट करने पर बढ़ा विरोध

IGMC के बाहर महिलाओं का प्रदर्शन, KNH से गायनी वार्ड शिफ्ट करने पर बढ़ा विरोध

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में कमला नेहरू अस्पताल (KNH) से गायनी वार्ड को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) शिफ्ट करने के फैसले के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति और शिमला नागरिक सभा के बैनर तले महिलाओं ने IGMC के बाहर धरना-प्रदर्शन किया और सरकार से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.