Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राखीगढ़ी उत्खनन में मिले सोने के आभूषण, प्राचीन व्यापार और शिल्पकला के संकेत

Summer express, हांसी। हरियाणा के ऐतिहासिक स्थल राखीगढ़ी में जारी उत्खनन के दौरान महत्वपूर्ण पुरातात्विक अवशेष सामने आए हैं। खुदाई में सोने का लाकेट, बड़ी संख्या में सोने के मनके और चर्ट पत्थर से बने बाट मिले हैं, जो हड़प्पा काल में आभूषण निर्माण, धातु उपयोग और विकसित व्यापारिक व्यवस्था के प्रमाण माने जा रहे हैं।

पुरातत्वविदों के अनुसार, इस बार उत्खनन में पहली बार ऐसा लाकेट मिला है, जिसे कीमती पत्थर पर सोने की परत चढ़ाकर तैयार किया गया है। टीला नंबर दो और पांच से प्राप्त मनकों और लाकेट से यह संकेत मिलता है कि उस समय सोने का उपयोग सीमित नहीं था, बल्कि आभूषण निर्माण में इसका व्यापक प्रयोग किया जाता था।

खुदाई के दौरान रोहरी चर्ट से बने बाट भी मिले हैं, जो वर्तमान पाकिस्तान के क्षेत्रों में पाए जाते हैं। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उस समय दूरस्थ इलाकों के साथ व्यापारिक संबंध स्थापित थे। साथ ही, वस्तुओं के आदान-प्रदान के लिए मानकीकृत तोल प्रणाली का उपयोग भी प्रचलन में था। हालांकि तराजू के प्रत्यक्ष अवशेष अभी नहीं मिले हैं, लेकिन बाटों की मौजूदगी से इसके उपयोग की संभावना मजबूत होती है।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधीक्षक पुरातत्वविद मनोज सक्सेना ने बताया कि खुदाई में सोने का एक लाकेट और करीब 12 मनके प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा सोना तौलने के लिए चर्ट के बाट भी मिले हैं। इन अवशेषों की गुणवत्ता और संरचना की जांच के लिए नमूने प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं, जबकि कुछ नमूने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परीक्षण के लिए विदेश भी भेजे जाएंगे।

विशेषज्ञों का मानना है कि ये खोजें हड़प्पा सभ्यता की उन्नत शहरी संस्कृति, व्यापारिक नेटवर्क और शिल्पकला को और स्पष्ट करती हैं। हड़प्पा सभ्यता को विश्व की प्राचीनतम शहरी सभ्यताओं में गिना जाता है, जिसमें नगर नियोजन, जल निकासी प्रणाली और कारीगरी का उच्च स्तर देखने को मिलता है।

हालांकि इतिहासकार यह भी बताते हैं कि सोने के उपयोग के प्रमाण मिस्र सभ्यता और मेसोपोटामिया सभ्यता में इससे पहले और अधिक मात्रा में मिलते हैं। हड़प्पा सभ्यता में सोने का उपयोग मुख्य रूप से आभूषणों तक सीमित था, जबकि अन्य सभ्यताओं में इसका प्रयोग राजसत्ता और धार्मिक संरचनाओं में भी व्यापक रूप से होता था।

राखीगढ़ी से मिली ये नई खोजें प्राचीन भारतीय सभ्यता के आर्थिक और सांस्कृतिक विकास को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.