Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली वारदात: कर्ज और पारिवारिक तनाव में पिता ने पत्नी व चार बच्चों की ली जान

Summer express, गुरुग्राम। साइबर सिटी के वजीरपुर गांव में एक बेहद दर्दनाक सामूहिक हत्याकांड सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने आर्थिक तंगी और पारिवारिक कलह के चलते अपनी पत्नी और चार मासूम बच्चों की हत्या कर दी। घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी निजाम, जो गढ़ी हरसरू क्षेत्र में सैलून चलाता था, लंबे समय से आर्थिक संकट से जूझ रहा था। उस पर करीब 5 लाख रुपये का कर्ज था और परिवार की जिम्मेदारियों के कारण वह मानसिक दबाव में था। इसी तनाव के चलते घर में अक्सर विवाद होता रहता था।

जांच में सामने आया कि आरोपी की पत्नी नजमा मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली थी। उसने निजाम से विवाह के लिए अपना धर्म और सामाजिक दायरा तक छोड़ दिया था। लेकिन यही रिश्ता अंततः उसके लिए जानलेवा साबित हुआ।

पुलिस के मुताबिक विवाद के बाद आरोपी ने पहले अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने चार बच्चों, इकरा (12), शिफा (8), खतीजा (6) और आरम (8) को जहरीला पदार्थ दे दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद भी चाकू से हाथ की नसें काटकर आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन वह बच गया और फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना का खुलासा तब हुआ जब आरोपी का भाई जिशान कमरे में पहुंचा। उसने देखा कि पत्नी और बच्चे फर्श पर पड़े थे, जबकि आरोपी खून से लथपथ हालत में तड़प रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस इस मामले में केवल आर्थिक कारणों तक ही सीमित नहीं है। जांच में किसी अन्य एंगल, जैसे आपसी अविश्वास या संभावित संबंधों की भी पड़ताल की जा रही है। मोबाइल कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं ताकि घटना की असली वजह सामने आ सके।

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार के अनुसार, आरोपी फिलहाल निगरानी में अस्पताल में भर्ती है और छुट्टी मिलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बच्चों के विसरा नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं, जिससे मौत के कारणों की पुष्टि की जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.