Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नेशनल हेराल्ड केस में भूपेंद्र हुड्डा को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, CBI ने ‘क्लीन चिट’ को दी चुनौती

Summer express,चंडीगढ़ | पंचकूला स्थित नेशनल हेराल्ड प्लॉट आवंटन मामले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा की कानूनी चुनौतियां एक बार फिर बढ़ गई हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो  द्वारा पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने के बाद शीर्ष अदालत ने हुड्डा को नोटिस जारी किया है। इस मामले की अगली सुनवाई जुलाई 2026 में निर्धारित की गई है।

गौरतलब है कि फरवरी 2026 में हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि रिकॉर्ड में ऐसा कोई प्रथम दृष्टया साक्ष्य नहीं है, जिससे आरोपियों  पर आपराधिक आरोप साबित होते हों। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया था कि यदि कोई निर्णय नीति या दिशा-निर्देशों के विपरीत हो, तो उसे केवल इसी आधार पर भ्रष्ट या दुर्भावनापूर्ण नहीं माना जा सकता। इसी आधार पर ट्रायल कोर्ट द्वारा तय आरोपों को रद्द करते हुए पूरे मामले की कार्यवाही समाप्त कर दी गई थी।

हाईकोर्ट के फैसले के बाद सीबीआई की विशेष अदालत और प्रवर्तन निदेशालय की अदालत ने भी केस बंद कर दिया था। हालांकि, अब सीबीआई ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। एजेंसी की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस.वी. राजू ने दलील दी कि हाईकोर्ट के निर्णय में गंभीर खामियां हैं और उपलब्ध साक्ष्यों को पर्याप्त महत्व नहीं दिया गया।

सीबीआई का कहना है कि मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के तहत अपराध बनता है। सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने दलीलें सुनने के बाद नोटिस जारी करते हुए मामले को विचाराधीन रखा है।

वहीं, भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने लगातार इन आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि उन्होंने यह निर्णय नेशनल हेराल्ड की स्वतंत्रता आंदोलन में ऐतिहासिक भूमिका को ध्यान में रखते हुए लिया था और इसका उद्देश्य किसी निजी लाभ के बजाय संस्थान को पुनर्जीवित करना था।

यह विवाद पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित प्लॉट नंबर C-17 से जुड़ा है, जिसे मूल रूप से 1982 में एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) को ‘नो प्रॉफिट, नो लॉस’ आधार पर आवंटित किया गया था। समय पर निर्माण न होने के कारण 1996 में प्लॉट वापस ले लिया गया था, लेकिन 2005 में हुड्डा के मुख्यमंत्री बनने के बाद इसे दोबारा पुरानी दरों पर आवंटित कर दिया गया।

जांच एजेंसियों का आरोप है कि यह पुनः आवंटन नियमों के खिलाफ था, जिससे सरकार को करीब 1.75 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। साथ ही, ईडी का दावा है कि AJL ने इस संपत्ति के आधार पर करोड़ों रुपये के ऋण हासिल किए।

अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का अंतिम फैसला तय करेगा कि हाईकोर्ट का क्लीन चिट वाला निर्णय बरकरार रहेगा या जांच एजेंसियों को दोबारा कार्रवाई का अवसर मिलेगा। फिलहाल यह मामला एक बार फिर न्यायिक प्रक्रिया के केंद्र में आ गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - गुरप्रीत हत्याकांड पर सख्त हुए मंत्री अनिल विज, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के दिए निर्देश

राष्ट्रीय मुद्दों पर अनिल विज का हमला, अदालत से लेकर पेट्रोल-डीजल कीमतों तक रखी राय

Summer express/अंबाला: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर कई अहम राष्ट्रीय और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी। अंबाला में मीडिया से बातचीत के दौरान विज ने दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ शुरू की गई आपराधिक अवमानना की कार्यवाही, पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर लगाए...
Summer Express - IPL मुकाबले से पहले धर्मशाला पहुंची RCB टीम, खिलाड़ियों की एक झलक पाने एयरपोर्ट पर उमड़े फैंस

IPL मुकाबले से पहले धर्मशाला पहुंची RCB टीम, खिलाड़ियों की एक झलक पाने एयरपोर्ट पर उमड़े फैंस

Summer express/धर्मशाला/राहुल चावला:-17 मई को धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले IPL मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले जाने वाले इस अहम मुकाबले से पहले RCB टीम शुक्रवार को कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंची। टीम के एयरपोर्ट पहुंचते ही...
Summer Express - डलहौजी नगर परिषद चुनाव में विकास बना बड़ा मुद्दा, पढ़े-लिखे प्रतिनिधियों को चुनेगी जनता : आशा कुमारी

डलहौजी नगर परिषद चुनाव में विकास बना बड़ा मुद्दा, पढ़े-लिखे प्रतिनिधियों को चुनेगी जनता : आशा कुमारी

Summer express/चंबा, मंजूर पठान -:डलहौजी नगर परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस की पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी  ने पत्रकार वार्ता कर कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि डलहौजी की जनता इस बार पढ़े-लिखे और समझदार प्रतिनिधियों को चुनकर नगर...
Summer Express - जयराम बोले-  सुक्खू के खिलाफ चुनाव आयोग को सौंपेंगे आचार संहिता के उल्लंघना की शिकायत

जयराम बोले-  सुक्खू के खिलाफ चुनाव आयोग को सौंपेंगे आचार संहिता के उल्लंघना की शिकायत

Summer express/मंडी, धर्मवीर -:नगर निगम मंडी के चुनाव प्रचार के दौरान सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघना के आरोप लगाते हुए पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग को सौंपने की बात कही है। बता दें कि भाजपा द्वारा सीएम सुक्खू पर सार्वजनिक रूप से कांग्रेसी...
Summer Express - आवारा कुत्तों का आतंक: 13 वर्षीय बच्चे पर हमला, कॉलोनीवासियों में दहशत

आवारा कुत्तों का आतंक: 13 वर्षीय बच्चे पर हमला, कॉलोनीवासियों में दहशत

Summer express/अंबाला — : अंबाला छावनी के गणेश विहार इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामले में गली से गुजर रहे 13 वर्षीय बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल बच्चे को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.