Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में ग्रामीण क्रिकेट लीग का आगाज, 16 टीमों ने लिया हिस्सा

Summer express/पलवल-:पलवल के टंकेश्वर महादेव क्रिकेट ग्राउंड में रविवार को ग्रामीण क्रिकेट लीग का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर की 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन समारोह में भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी और पूर्व विधायक दीपक मंगला मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, जहां खिलाड़ियों और आयोजकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

लीग के आयोजक सूरज कुंडू और हिमांशु जैन ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच देना और युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं।टूर्नामेंट का पहला मुकाबला महेशपुर और बघौला ब्लास्टर्स के बीच खेला गया। मैच में खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।मुख्य अतिथि उत्कर्ष चौधरी ने कहा कि युवाओं के जीवन में खेल भावना का होना बेहद जरूरी है। खेल व्यक्ति को अनुशासन और बेहतर इंसान बनने की सीख देता है। वहीं पूर्व विधायक दीपक मंगला ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे टूर्नामेंट युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का काम करते हैं और खेलों के प्रति उनका रुझान बढ़ाते हैं।इस दौरान प्रवीण गर्ग, विनोद जैन, भूषण खटाना, सुभाष कुंडू, लाला राम, रोहतास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

NEET-UG प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई नहीं होगी? CJP का दावा, केंद्र ने दिया आश्वासन

Summer express, नई दिल्ली | NEET-UG परीक्षा को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दावा किया है कि केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने और भविष्य में किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया गया...

सुल्तानपुर लोधी में पिज्जा कैफे में रहस्यमयी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Summer express, सुल्तानपुर लोधी | पंजाब के सुल्तानपुर लोधी में गुरुद्वारा बेर साहिब रोड स्थित एक पिज्जा कैफे में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। देर रात लगी इस आग में कैफे के अंदर रखा एसी, फ्रिज, फर्नीचर और अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। घटना के...

चंबा में तड़के फ्लैश फ्लड का कहर, सुल्तानपुर वार्ड में घरों में घुसा पानी, कई वाहन क्षतिग्रस्त

Summer express/चंबा,मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश अब लोगों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। चंबा जिले में मंगलवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश के चलते जिला मुख्यालय के समीप स्थित सुल्तानपुर वार्ड में अचानक फ्लैश फ्लड की स्थिति बन गई। सुबह करीब तीन बजे नाले में पानी का...

भेरड़ा सड़क निर्माण में करोड़ों की अनियमितता का आरोप, राजेंद्र राणा ने उच्च स्तरीय जांच और एफआईआर की उठाई मांग

Summer express/हमीरपुर,अरविंद -: शानुआ दी थाती से भेरड़ा तक निर्मित 4 किलोमीटर सड़क की खराब गुणवत्ता को लेकर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने तथा जिम्मेदार अधिकारियों...

पलवल जिला परिषद विवाद खत्म, सभी वार्डों को मिलेगा समान विकास बजट

Summer express, पलवल , सुंदर कुंडू | पलवल जिला परिषद में विकास कार्यों के बजट को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद आखिरकार समाप्त हो गया। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम की पहल पर आयोजित बैठक में जिला परिषद के सभी सदस्यों के बीच सहमति बनी कि अब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.