Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हमीरपुर में मेडिकल स्टोर बंद, मरीज परेशान

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर में ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री के विरोध में बुधवार को जिलेभर की निजी मेडिकल दुकानें बंद रहीं। हिमाचल प्रदेश राज्य केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के आह्वान पर केमिस्ट समुदाय ने हड़ताल कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। मेडिकल स्टोर बंद रहने से मरीजों और उनके परिजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोग जरूरी दवाइयों के लिए एक दुकान से दूसरी दुकान तक भटकते नजर आए।

हड़ताल के कारण खासकर उन मरीजों को अधिक परेशानी हुई जो रोजाना दवाइयों पर निर्भर हैं। सरकारी अस्पतालों और दुकानों में सभी जरूरी दवाइयां उपलब्ध न होने से लोगों की चिंता बढ़ गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक स्वास्थ्य खराब होने की स्थिति में जीवनरक्षक दवाइयां और इंजेक्शन तुरंत उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं, जिससे मरीजों की परेशानी और बढ़ रही है।दवा लेने पहुंचे अश्वनी ने बताया कि वह सुबह जरूरी दवा लेने पहुंचे थे, लेकिन सरकारी दुकान पर दवा नहीं मिली। इसके बाद निजी मेडिकल स्टोर भी बंद मिले। उन्होंने सरकार से जल्द समाधान निकालने की मांग की ताकि मरीजों को समय पर दवाइयां मिल सकें।वहीं राजेश कुमार और अशोक ने बताया कि वे पीजीआई चंडीगढ़ से इलाज करवा रहे हैं और रोजाना दवा लेना उनके लिए जरूरी है। लेकिन हड़ताल के चलते उन्हें दवाइयां नहीं मिल पाईं। उन्होंने कहा कि सरकार को केमिस्ट्स की समस्याओं को गंभीरता से सुनना चाहिए।केमिस्ट व्यवसायी गुप्ता ने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री से छोटे दुकानदारों पर असर पड़ रहा है। उन्होंने माना कि हड़ताल से लोगों को परेशानी हो रही है, लेकिन सरकार को उनकी मांगों पर विचार करना चाहिए।

हमीरपुर जिला केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश शर्मा ने आरोप लगाया कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बिना उचित जांच के दवाइयों की बिक्री कर रहे हैं, जिससे नशीली दवाओं के दुरुपयोग का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन कंपनियों की भारी छूट नीति से छोटे लाइसेंसधारी केमिस्ट प्रभावित हो रहे हैं। केमिस्ट समुदाय ने केंद्र सरकार से मरीजों की सुरक्षा और छोटे दुकानदारों के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.