Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आरबीआई का बड़ा एक्शन: महाराष्ट्र के ‘द यशवंत सहकारी बैंक’ का लाइसेंस रद्द

Summer express ,नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंकिंग नियमों के उल्लंघन और खराब वित्तीय स्थिति को लेकर महाराष्ट्र के फलटन स्थित ‘द यशवंत सहकारी बैंक’ पर सख्त कार्रवाई करते हुए उसका लाइसेंस रद्द कर दिया है। केंद्रीय बैंक के आदेश के बाद 19 मई 2026 को कारोबार बंद होने के साथ ही बैंक की सभी बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह बंद हो गई हैं।

वित्तीय कमजोरी बनी कार्रवाई की वजह

आरबीआई के मुताबिक, बैंक के पास पर्याप्त पूंजी नहीं बची थी और भविष्य में आय बढ़ाने की संभावनाएं भी बेहद कमजोर थीं। बैंक लगातार बैंकिंग विनियमन अधिनियम के प्रावधानों का पालन करने में असफल रहा, जिसके चलते उसकी वित्तीय स्थिति गंभीर होती चली गई।

केंद्रीय बैंक ने कहा कि मौजूदा हालात में बैंक अपने ग्राहकों की जमा राशि लौटाने की स्थिति में नहीं था। ऐसे में जमाकर्ताओं के हितों की सुरक्षा और सार्वजनिक हित को ध्यान में रखते हुए लाइसेंस रद्द करने का फैसला लिया गया।

ग्राहकों को ₹5 लाख तक की राहत

बैंक बंद होने से चिंतित ग्राहकों के लिए राहत की खबर यह है कि अधिकांश जमाकर्ताओं को उनकी पूरी जमा राशि वापस मिलने की संभावना है। आरबीआई के अनुसार, 99.02 प्रतिशत खाताधारक जमा बीमा और ऋण गारंटी निगम (DICGC) योजना के तहत 5 लाख रुपये तक की बीमा राशि पाने के पात्र हैं।

जानकारी के मुताबिक, DICGC पहले ही 20 अप्रैल 2026 तक करीब 106.96 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुका है। वहीं, महाराष्ट्र के सहकारिता आयुक्त और पंजीयक से बैंक को बंद करने की प्रक्रिया पूरी करने तथा परिसमापक नियुक्त करने का अनुरोध किया गया है।

NBFC कंपनियों पर भी सख्ती

आरबीआई ने हाल के दिनों में गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFCs) के खिलाफ भी बड़ा अभियान छेड़ रखा है। मई 2026 में देशभर की करीब 150 एनबीएफसी कंपनियों के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट रद्द किए गए हैं। इनमें सबसे अधिक कंपनियां दिल्ली और पश्चिम बंगाल से बताई जा रही हैं।

इससे पहले भी नियमों के उल्लंघन के मामलों में कर्नाटक के ‘द कारवार अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक’ और चर्चित ‘पेटीएम पेमेंट्स बैंक’ के खिलाफ आरबीआई सख्त कदम उठा चुका है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अहमदाबाद में ऑनर किलिंग का आरोप, पिता-भाई ने युवती की हत्या कर हादसा रचा

summer express , अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज इलाके में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती सोफिया फारूक की हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर युवती की हत्या करने के बाद वारदात...

फिरोजपुर जेल में तलाशी के दौरान 9 मोबाइल, नशीले कैप्सूल बरामद

summer express, फिरोजपुर । केंद्रीय जेल फिरोजपुर में जेल प्रशासन की ओर से चलाए गए विभिन्न तलाशी अभियानों के दौरान 9 मोबाइल फोन, 7 नशीले कैप्सूल और एक डाटा केबल बरामद की गई है। जेल में प्रतिबंधित सामान मिलने के बाद पुलिस ने 10 हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.