Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मोगा के सरकारी नशा मुक्ति केंद्र से 30 मरीज फरार, स्टाफ से मारपीट कर तोड़ा गेट

Summer express, मोगा  | पंजाब के मोगा जिले में स्थित सरकारी नशा मुक्ति केंद्र से देर रात बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। गांव जनेर स्थित पुनर्वास केंद्र से करीब 28 से 30 मरीज स्टाफ के साथ धक्का-मुक्की और बदसलूकी करने के बाद मुख्य गेट का ताला तोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस तुरंत जांच में जुट गई।

जानकारी के अनुसार, थाना कोटईसे खां के अंतर्गत आने वाले इस सरकारी नशा मुक्ति केंद्र में उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई जब कुछ मरीजों की सेंटर स्टाफ के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मरीजों ने स्टाफ कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि गुस्साए मरीजों ने सुरक्षा कर्मियों को पीछे धकेलते हुए मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। उस समय केंद्र में कुल 95 मरीज भर्ती थे, जिनमें से करीब 30 युवक भागने में सफल रहे, जबकि बाकी मरीज केंद्र में ही मौजूद हैं।

घटना की पूरी वारदात केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही कोटईसे खां थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार मरीजों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और उनके संभावित ठिकानों पर नजर रखी जा रही है।

सुरक्षा गार्ड्स के मुताबिक, कुछ मरीजों ने उनके साथ हाथापाई भी की। हालांकि मौके पर ही कुछ युवकों को पकड़ लिया गया, लेकिन करीब 30 लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि फरार युवक किस दिशा में गए। वहीं सेंटर कर्मचारियों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद सरकारी नशा मुक्ति केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.